साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत का दिल बहुत बड़ा है, और यही वजह है कि उनसे जुडी किसी अच्छी खबर पर लोग खुशियाँ मनाते हैं, वहीं जब कुछ बुरा होता है तो लोगों की आखों में आंसू होते हैं। साउथ के ऐसे ही सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘कबाली’ भी रिलीज़ हुई थी, जिसने रिलीज़ के बाद धमाकेदार कमाई की। लेकिन इस फिल्म में कई ऐसे सीन थे, जिन्हें फिल्म से डिलीट कर दिया गया था। जिसे हाल में फैन्स के लिए सरप्राइज के तौर पर शनिवार को रिलीज किया गया।
बता दें कि यह इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्मों में से एक है। रजनीकांत की इस क्लिप में राधिका आप्टे और रजनीकांत रोमांटिक मजाक करते नजर आ रहे हैं। इस सीन को लेकर अभी से ही चर्चा हो रही है, क्योंकि इस सीन में रजनीकांत ने अपनी से 35 साल छोटी राधिका आप्टे के साथ रोमांस करते नज़र आ रहे हैं। और यह वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। ये भी पढ़ें: थलाइवा रजनीकांत हैं इन दिनों बेहद परेशान.. आखिर क्या है उनकी इस परेशानी की वजह?
बता दें कि पा. रंजीत निर्देशित ‘कबाली’ एक गैंगस्टर की कहानी है, जो इस काम से छुटकारा पाना चाहता है। इसके अलावा यह तमिल फिल्म ‘कबाली’ को हिंदी, तेलुगू और मलयालम जैसी अन्य भाषाओं में डब किया गया है। यह फिल्म भारत और विदेशों में 22 जुलाई को रिलीज की गई। ‘कबाली’ में रजनीकांत के साथ-साथ राधिका आप्टे, किशोर, दिनेश, धंसिका, कलैअरशन और विन्सटन चाओ शामिल हैं।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.