दक्षिण भारत के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘काला’ और यूनिवर्सल पिक्च र्स इंडिया की फिल्म ‘जुरासिक वल्र्ड : फालन किंगडम’ सात जून को बड़े पर्दे पर टकराने के लिए तैयार है. जुरासिक वल्र्ड सीरीज की यह दूसरी फिल्म भारत में गुरुवार को 2300 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज हो रही है. इस फिल्म को अमेरिका में रिलीज तिथि (22 जून) से दो सप्ताह पहले भारत में प्रदर्शित किया जा रहा है. जुरासिक वल्र्ड ‘फॉलन किंगडम’ अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी.

जे.ए. बायोना द्वारा निर्देशित इस फिल्म में क्रिस प्रैट और ब्रिस डलास हॉवर्ड मुख्य भूमिकाओं में होंगे. इस साल 1993 में रिलीज हुई जुरासिक पार्क सीरीज की पहली फिल्म के 25 साल पूरे हो रहे हैं. प्रसिद्ध निर्देशक/निर्माता स्टीवन स्पीलबर्ग ‘जुरासिक वल्र्ड फॉलन किंगडम’ के कार्यकारी निर्माता हैं, इन्होंने ही जुरासिक पार्क का निर्देशन किया था.
सिनेमा के इतिहास में यह सबसे ज्यादा लोकप्रिय और सफल सीरीज में से एक कही जाने वाली आश्चर्य, रोमांच और थ्रिल के साथ फिल्म में नया घटनाक्रम, पसंदीदा कैरेक्टर और डायनासोर की वापसी के साथ नई नस्लों के आश्चर्यजनक और भयानक दृश्य पेश किए गए हैं, जो पहले कभी नहीं देखे गए.

बता दें, वहीं सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘काला’ के लिए सोमवार को ट्विटर ने एक खास इमोजी लॉन्च किया. फिल्म सात जून को रिलीज होगी. एक बयान में कहा गया कि यूजर्स हैशटैग काला ट्वीट कर खास तौर से डिजाइन किया गया इमोजी पा सकते हैं. ट्वीट में हैशटैग के बगल में दिखाई देने वाला इमोजी फिल्म में रजनीकांत के किरदार से प्रेरित है. इमोजी 10 जून तक सक्रिय रहेगा.
#TheKingArrives on Twitter!!! 🔥#KAALA EMOJI, because our #KaalaKarikaalan has next level swag. 😎
Try it out 👇🏻#Kaala #காலா #కాలా #कालाकरिकालन
10 DAYS TO GO!!! #KaalaIsComing 💯 pic.twitter.com/dsX0IofwcG
— Wunderbar Films (@wunderbarfilms) May 28, 2018
फिल्म को धनुष ने प्रोड्यूस की है और इसे डायरेक्ट पीए रनजीथ कर रहे हैं. फिल्म की कहानी एक गैंगस्टर की जिन्दगी पर बेस्ड होगी. जिसको मुंम्बई में नाम दिया जाता है काला. ये फिल्म हिन्दी और तेलुगू में रिलीज होगी. फिल्म 7 जून, 2018 को रिलीज की जाएगी.
Wunderbar films #kaala new trailer will be released today evening at 7 pm .. #thekingarrives #manofmasses #thalaivar #superstar WORLD WIDE RELEASE FROM JUNE 7Th. Mark the date. Keep the leave letters ready.
— Dhanush (@dhanushkraja) May 28, 2018
रजनीकांत के साथ इस फिल्म में हुमा कुरैशी मुख्य अभिनेत्री होंगी. वैसे इससे पहले मुख्य अभिनेत्री के लिए विद्या बालन का नाम फाइनल होने वाला था लेकिन डेट्स की प्रॉब्लम की वजह से उन्हें इस प्रोजेक्ट से पीछे हटना पड़ा.
(इनपुट आईएनएस)
बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की ताजा ख़बरें जानने के लिए जुड़े रहें India.com के साथ.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.