
Shilpi Singh
शिव की नगर बनारस से निकलकर सपनो की दुनिया में आई हूं....शिल्पी सिंह बनारस वो शहर जो अपनी भड़ी,गंगा और कमाल के खाने के लिए जाना जाता है. 2009 में ... और पढ़ें
Rajinikanth Was In Love With Nagarjuna Second Wife: रजनीकांत, एक ऐसा नाम जिसे किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है. 15 अगस्त, 1975 को रजनीकांत ने अपनी पहली फिल्म ‘अपूर्व रागंगल’ से सिनेमा जगत में कदम रखा था. रजनीकांत का करियर हमेशा सुर्खियों में रहा है, लेकिन उनकी निजी जिंदगी भी हमेशा चर्चा का विषय बनी रही है. दक्षिण भारतीय फिल्मों की कुछ मशहूर अभिनेत्रियों के साथ उनके संबंधों की खबरें आती रही हैं. हालांकि क्या आप जानते हैं कि वे नागार्जुन की दूसरी पत्नी अमाला के लिए अपनी पत्नी लता रंगाचारी को तलाक देने की तैयारी में थे? आइए जानते हैं क्या है ये किस्सा.
रजनीकांत ने अमाला के साथ मप्पिलाई, कोडी परक्कुथु और वेलाइक्करन जैसी फिल्मों में काम किया था. पर्दे पर उनकी केमिस्ट्री को प्रशंसको ने खूब सराहा. रजनीकांत पहले से ही एक स्थापित स्टार थे, जबकि अमाला एक उभरती हुई अभिनेत्री थीं. 1987 में फिल्म वेलाइक्करन की शूटिंग के दौरान ही रजनीकांत को अमाला से प्यार हो गया. वह अक्सर अमाला के शूटिंग सेट पर जाते और घंटों वहीं रुकते थे.
रजनीकांत और अमाला का रिश्ता इतना गहरा हो गया था कि अभिनेता ने अपनी पत्नी लता रंगाचारी से तलाक लेने के बारे में भी सोचा. कई खबरों के अनुसार, उन्होंने लता को तलाक का नोटिस भी भेजा था. उनके तलाक की अफवाह से अभिनेता के प्रशंसक भड़क उठे और कथित तौर पर उनकी फिल्मों का बहिष्कार करने लगे. मामला गंभीर होते देख, चिंतित लता ने फिल्म निर्माता के. बालाचंदर से संपर्क किया, जो रजनीकांत के गुरु भी थे. बालाचंदर ने स्थिति को संभाला और रजनीकांत को उनके फैसले पर फिर से सोचने को कहा. बालाचंदर ने रजनीकांत को बताया कि लता से तलाक लेने का उनका फैसला न केवल उनके परिवार को तोड़ देगा, बल्कि एक अभिनेता के रूप में उनकी प्रतिष्ठा को भी धूमिल कर देगा. बालाचंदर के हस्तक्षेप के बाद, रजनीकांत ने अपना फैसला बदल दिया और जल्द ही अफवाहें भी शांत हो गईं.
रजनीकांत की मुलाकात कॉलेज की छात्रा लता रंगाचारी से हुई और वे उनसे बेहद प्यार करने लगे थे. चेन्नई के एथिराज कॉलेज में अंग्रेजी साहित्य की छात्रा लता को कॉलेज पत्रिका के लिए रजनीकांत का साक्षात्कार लेने का काम सौंपा गया था. वहीं जब इंटरव्यू के दौरान रजनीकांत का लता से आमना-सामना हुआ, तो उन्होंने उनसे शादी करने का फैसला कर लिया. इंटरव्यू के दौरान रजनीकांत ने लता को सोचने का मौका दिए बिना ही शादी का प्रस्ताव रख दिया. लता के माता-पिता से मुलाकात की और दोनों परिवारों की सहमति से 26 फरवरी, 1981 को तिरुपति के प्रसिद्ध भगवान बालाजी मंदिर में दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों के अनुरूप पारंपरिक विवाह समारोह में दोनों ने शादी कर ली.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.