राजकुमार राव की गर्लफ्रेंड Patralekha के पिता का निधन, लिखा- ‘पापा आप बिना कुछ बोले हमें छोड़कर चले गए'

Actress Patralekha Mourns For The Loss Of Her Father: राजकुमार राव की गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के पिता अजीत पॉल का निधन हो गया है.

Published date india.com Updated: April 13, 2021 7:47 AM IST
राजकुमार राव की गर्लफ्रेंड Patralekha के पिता का निधन, लिखा- ‘पापा आप बिना कुछ बोले हमें छोड़कर चले गए'
Bollywood Actress Patralekha Mourns For The Loss Of Her Father: राजकुमार राव (Rakumar Rao) और उनकी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा (Patralekha) अक्सर एक दूसरे के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं. एक्ट्रेस पत्रलेखा (Patralekha) हमेशा अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं. पत्रलेखा (Patralekha) इससे सदमे में हैं, उन्होंने अपने पिता को श्रद्धांजलि देने के लिए सोशल मीडिया पर बेहद भावुक पोस्ट किया है.

एक्टर राजकुमार राव की गर्लफ्रेंड बॉलीवुड एक्ट्रेस पत्रलेखा (Patralekha) के पिता का निधन हो चुका है. पत्रलेखा (Patralekha) ने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी. पत्रलेखा (Patralekha) ने अपने पिता की एक तस्वीर शेयर कर एक इमोशनल नोट लिखा है. पत्रलेखा (Patralekha) ने लिखा, ‘मैं गुस्से में हूं, मैं दुखी हूं, मैं शब्दों से बयान नहीं कर सकती.. यह दर्द और यह दुख मुझे तोड़ रहा है. आप बिना कुछ बोले हमें छोड़ गए पापा…’


पत्रलेखा (Patralekha) ने आगे लिखा, ‘मैं आपसे प्यार करती हूं, मैं हमेशा आपका हिस्सा रहूंगी और आप हमेशा हमारे बीच रहेंगे. मुझे आशा है कि मैं आपको गर्व कर सकता हूं. हमें यह शानदार जीवन देने के लिए धन्यवाद. आपने हमेशा ज्यादा काम किया ताकि हम बेहतर जीवन जी सकें! आप सबसे अच्छे पिता सबसे अच्छे पति थे. आपको अपने काम से प्यार था और आप इसमें सबसे अच्छे थे. आपके सभी मित्र मुझे बता रहे हैं कि आप एक महान मित्र, दार्शनिक और उनके मार्गदर्शक थे. सी यू पापा… आई लव यू.’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.