Rajkummar Rao Patralekha Marriage Photos: एक दूजे के हुए राजकुमार राव और पत्रलेखा, यहां देखें शादी की पहली तस्वीरें

सोमवार को शादी के बाद खुद राजकुमार राव ने फोटो शेयर की हैं

Published date india.com Updated: November 15, 2021 7:50 PM IST
Rajkummar Rao Patralekha Marriage Photos
Rajkummar Rao Patralekha Marriage Photos

Rajkummar Rao Patralekha Marriage Photos: अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री पत्रलेखा (Rajkummar Rao Patralekha Marriage) ने सोमवार को चंडीगढ़ में शादी कर ली. बता दें कि दोनों पिछले 11 साल से रिश्ते में हैं. वर्ष 2010 से साथ नजर आ रहे राव और पत्रलेखा ने न्यू चंडीगढ़ के द ओबेरॉय सुखविलास स्पा रिज़ॉर्ट में एक पार्टी दी थी और वहीं शनिवार को सगाई की थी. इस पार्टी में फिल्मकार फराह खान और अभिनेता साकिब सलीम के अलावा उनके कुछ बेहद करीबी दोस्त शामिल हुए थे.

हालांकि सोमवार को शादी के बाद खुद राजकुमार राव ने फोटो शेयर की हैं जिनमें दोनों कपल काफी खूबसूरत लग रहे हैं. शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए राजकुमार राव ने लिखा, “आखिरकार 11 साल के प्यार, रोमांस, दोस्ती और मस्ती के बाद आज मैंने मेरी हमसफ़र, मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरी जिंदगी और मेरी सबसे प्यारी चीज से शादी कर ली। आज मेरे लिए आपके पति कहे जाने से बड़ी कोई खुशी नहीं है पत्रलेखा!”

May be an image of 1 person and standing

May be an image of 2 people, people standing and outdoors

गौरतलब है कि दोनों की सगाई की वीडियो काफी वायरल हुई थी. राजकुमार राव ने पत्रलेखा को घुटने पर बैठकर प्रपोज किया था. राजकुमार और पत्रलेखा ने अपनी सगाई के दौरान वाइट कलर के कपड़े पहने थे. दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था.  बता दें कि दोनों फिल्म निर्माता हंसल मेहता की 2014 में आई फिल्म ‘सिटीलाइट्स’ और ऑल्ट बालाजी की ‘बोस: डेड/अलाइव’ में साथ नजर आए थे.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.