81 करोड़ की संपत्ती और 44 करोड़ का घर, फिर भी घर में बर्तन धोता है ये एक्टर

हाल ही में बॉलीवुड के एक एक्टर ने बताया कि वो अपनी पत्नी को हर तरह से मदद करते हैं, ताकि वो रिश्ते में समानता ला सकें.

Written by: Shilpi Singh Edited by: Shilpi Singh
Published: February 13, 2025, 5:45 PM IST

Rajkummar Rao Adn Patralekhaa Story: वैलेंटाइन डे से पहले राजकुमार राव और पत्रलेखा ने हमें अपने रिश्ते के बारे में बेहद कमाल की बात कही है और हर कपल को ये सुनना चाहिए. इस कपल ने हमें बताया है कि कैसे रिश्ते में दो लोग अगर साथ में होते हैं तो उन्हें अपने रिश्ते को लेकर क्या करना चाहिए. इसक साथ ही राजुकमार राव ने ये भी बताया कि कैसे वो अपनी पत्नी का साथ हर जगह पर देते हैं और किचन में भी वो अपनी पत्नी के संग खड़े रहते हैं.

राजुकमार और पत्रलेखा एक दूसरे का देते हैं साथ

पत्रलेखा और राजकुमार राव एक कार्यक्रम में पहुंचे थे जहां पर उन्होंने अपनी शादी और रिश्ते पर खुलकर बाते की और बताया कि कैसे दोनों एक दूसरे को अपना पूरा सहयोग देते हैं. राजकुमार पत्रलेखा ने इस दौरान अपने इंटरव्यू में बताया कि कैसे सम्मान और समानता न केवल महत्वपूर्ण विषयों में भूमिका निभाती है बल्कि खाना पकाने, कपड़े धोने और बर्तन धोने सहित उनके रोजमर्रा के कार्यों में भी शामिल होती है.

राजकुमार को घर की हर चीज का पता है

इवेंट के दौरान पत्रलेखा ने खुलासा किया कि कैसे राजकुमार बेहद व्यवस्थित थे और जानते थे कि छोटी से छोटी चीजें कहां रखी हैं और न्होंने कहा कि राजकुमार हमेशा घर के कामों में उनकी मदद करते थे. इसके साथ ही एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि कैसे साझेदारी में ये छोटे-छोटे कार्य जोड़े को करीब लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

मैंने खाना बनाती हूं और वो बर्तन लगाता है

पत्रलेखा ने राजुकमार की तारफी करते हुए उनकी पत्नी पत्रलेखा ने कहा कि ‘वह बहुत ही सुव्यवस्थित है. वह यह भी जानता है कि छोटी-छोटी चीज़ें कहाँ रखी हैं. मुझे खाना बनाना पसंद है और राजकुमार हमेशा बर्तनों की देखभाल में मेरा साथ देते हैं. साझेदारी के ये छोटे कार्य हमें करीब लाते हैं और उस समानता को दर्शाते हैं जिसमें हम विश्वास करते हैं.

समानता सरल कार्यों से शुरू होती है

एक्टर ने इसके बारे में आगे बात करते हुए कहा कि ‘हमारे रिश्ते में, हम मानते हैं कि समानता सरल कार्यों से शुरू होती है. जब पत्रलेखा खाना बनाती है तो मुझे बर्तन धोना पसंद है, या जब वह दूर होती है तो काम संभालना पसंद है – यह एक-दूसरे के लिए जीवन को आसान बनाने के बारे में है. हमारे लिए, यह स्कोर बनाए रखने के बारे में नहीं है, बल्कि एक-दूसरे के लिए मौजूद रहने के बारे में है.’

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.