By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Rajkummar Rao Wife Patralekhaa Wedding Outfit Viral See Actress Special Veil
शादी के दुपट्टे पर पत्रलेखा ने लिखा था Rajkummar Rao के लिए ये खास मैसेज, जानें इसका मतलब
Patralekhaa Special Message On Veil: राजकुमार राव और पत्रलेखा शादी के बंधन में बंध गए हैं और दोनों की अब कुछ तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं.
Rajkummar Rao Wife Patralekhaa Wedding Outfit Viral With Special Message: राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और पत्रलेखा (Patralekhaa) शादी के बंधन में बंध गए हैं, 10 साल से अधिक तक रिश्ते में रहे इस कपल ने आखिरकार सात फेरे लेकर एक दूसरे को अपना जिवनसाथी बना ही लिया है. ऐसे में राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और पत्रलेखा (Patralekhaa) के शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. फैंस से लेकर सेलेब्स तक, सभी दोनों की जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं और उन पर अपना प्यार बरसा रहे हैं.
ऐसे में राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद एक खास फोटो की चर्चा हो रही है जिसमें पत्रलेखा (Patralekhaa) की चुन्नी में बेहद खास मैसेज लिखा हुआ है. बता दें कि दीपिका पादुकोण ने भी अपनी शादी की चुन्नी पर खास मैसेज लिखवाया था. पत्रलेखा (Patralekhaa) की चुन्नी के बॉर्डर पर मंत्र बंगाली मे लिखा है. इसमें लिखा है, ‘अमर पूरन भोरा भालो भाषा आमी तुमाये समापन कोरिलम’. इसका मतलब है कि मैं आप पर अपना प्यार और जीवन समर्पित करती हूं. पत्रलेखा (Patralekhaa) का राजकुमार के लिए ये मैसेजे काफी रोमांटिक है.

‘I Pledge All My Love To You’! Patralekhaa’s Bridal Lehenga Has THESE Bengali Words Inscribed For Rajkummar Rao
Photo Credit: Instagram/@Patralekhaa/Rajkummar Rao
बता दें कि इससे पहले दोनों की शादी की फोटोज सामने आई थी जिसमें दोनों व्हाइट कलर के आउटफिट पहने नजर आए थे. राज ने घुटनों पर बैठकर पत्रलेखा को रिंग पहनाई थी. राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी चंडीगढ़ के सुखविलास होटल में हुई. हालांकि, कोविड के कारण सीमित मेहमान शामिल हुए थे, इस शादी में 100 से 150 मेहमान ही शामिल हुए . वहीं शादी के बाद राजकुमार और पत्रलेखा ने सोमवार शाम को रिसेप्शन पार्टी रखी थी जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी शामिल हुए थे.
Also Read:
-
घरवालों से छिपकर अब प्रेमी जोड़े नहीं कर सकेंगे शादी! क्या हैं मैरिज रजिस्ट्रेशन के नये नियम? जानिये कहां होंगे लागू
-
ऊंट का बनाया जा रहा पासपोर्ट, वजह भी चौंकाने वाली- जानिये 'Camel Passport' की क्यों पड़ी जरूरत
-
ऊंट का बनाया जा रहा पासपोर्ट, वजह भी चौंकाने वाली- जानिये 'Camel Passport' की क्यों पड़ी जरूरत
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें