
Shilpi Singh
शिव की नगर बनारस से निकलकर सपनो की दुनिया में आई हूं....शिल्पी सिंह बनारस वो शहर जो अपनी भड़ी,गंगा और कमाल के खाने के लिए जाना जाता है. 2009 में ... और पढ़ें
Happy Birthday Rakesh Roshan: बॉलीवुड मशहूर निर्माता-निर्देशक-एक्टर राकेश रोशन (Rakesh Roshan) का आज जन्मदिन है और आज वो वो अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं. राकेश रोशन ने 70 से लेकर 80 के दशक की एक से बढ़कर एक फिल्मों में एक्टिंग की है, साथ ही उन्होंने कई फिल्मों का निर्देशन भी किया है. बता दें कि राकेश रोशन ने बॉलीवुड में ‘कोई मिल गया’, ‘करन-अर्जुन’, ‘क्रिश’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है. इतना ही करियर के शुरूआत में उन्होंने कई सारी फिल्मों में अभिनय भी किया था. राकेश ने ‘सीमा’, ‘मन मंदिर’, ‘आंखों आंखों में’, ‘बुनियाद’, ‘झूठा कहीं का’, ‘खूबसूरत’, ‘खट्टा मीठा’ जैसी कई फिल्मों में अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है. जन्मदिन के खास मौके पर चलिए जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें.
आपको जानकर हैरानी होगी राकेश एक ऐसी फैमिली से बिलॉन्ग करते है, जिसका तकरीबन हर मेंबर फिल्मी दुनिया से जुड़ा है, उनके पिता रोशन से लेकर भाई राजेश रोशन, बेटा ऋतिक रोशनऔर यहां तक की ससुर जे ओम प्रकाश का भी बॉलीवुड से गहरा नाता है. राकेश रोशन का जन्म 6 सितंबर 1949 को बॉम्बे में हुआ था. आज उनकी गिनती एक सफल निर्माता के तौर पर होती है, उन्होंने कई जबरदस्त फिल्में दी है. बतौर एक्टर बॉलीवुड में कदम रखने वाले राकेश रोशन आज फिल्मों के निर्देशन के लिए जाने हैं. बतौर एक्टर उनकी डेब्यू फिल्म साल 1970 में आई फिल्म ‘घर-घर की कहानी’ थी और बतौर डायरेक्टर साल 1987 में पहली फिल्म ‘खुदगर्ज’ थी.
राकेश बतौर एक्टर बॉलीवुड में कोई खास काम नहीं कर पाए तो इसलिए उन्होंने डायरेक्शन की दुनिया में कदम जमा लिया. उन्होंने साल 1980 में एक प्रोड्क्शन कंपनी खोल ली. उन्होंने फिल्म ‘आप के दीवाने’ प्रोड्यूस की जो बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी, लेकिन उनकी एक और प्रोड्यूस की गई फिल्म ‘कामचोर’ ने बड़ी सफलता हासिल की. राकेश ने बतौर निर्देशक ‘किशन कन्हैया’, ‘करण-अर्जुन’ जैसी फिल्में डायरेक्ट की जो बॉक्स-ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई. ‘खून भरी मांग’, ‘काला बाजार’, ‘किशन कन्हैया’, ‘खेल’, ‘किंग अंकल’, ‘करण अर्जुन’, ‘कोयला’, ‘कहो ना प्यार है’, ‘कारोबार’, ‘कोई मिल गया’ ‘कृष’, ‘कृष 3’ यह सभी फिल्में उनकी लाइफ के लिए मील का पत्थर साबित हुई हैं.
राकेश रोशन ने साल 2000 में कहो न प्यार है के जरिए अपने बेटे ऋतिक रोशन को बॉलीवुड में लॉन्च किया था, उस समय ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. ये फिल्म 10 करोड़ के बजट में बनी थी और 62 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई की थी. इसके बाद अंडरवर्ल्ड से राकेश रोशन को धमकी दी गई थी कि वो अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ के प्रॉफिट में उन्हें हिस्सा दें, लेकिन राकेश रोशन ने पैसे देने से इनकार कर दिया. जिसके बाद साल 2000 राकेश रोशन पर अंडरवर्ल्ड के लोगों ने हमला किया था. इस हमले के दौरान राकेश रोशन को दो गोलियां लगी थीं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.