By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Rakesh Roshan Is Suffering From Cancer Hrithik Roshan Shared Picture
कैंसर से पीड़ित हैं राकेश रोशन, ऋतिक रोशन ने इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर
राकेश रोशन की बेटी सुनैना रोशन भी कैंसर पीड़िता रह चुकी हैं.
बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता-फिल्म निर्माता राकेश रोशन को प्रारंभिक चरण का कैंसर होने की खबर सामने आई है. हाल ही में पता चला है कि उनके गले में स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा से पीड़ित होने का पता चला है जिसमें सेल्स की ग्रोथ असामान्य रूप से बढ़ जाती है. उनके बेटे ऋतिक रोशन ने जानकारी देते हुए कहा कि उनकी सर्जरी मंगलवार को होगी. रितिक ने इंस्टाग्राम पर जिम में वर्कआउट के दौरान अपने पिता के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है.
इस पोस्ट में दोनों एक ही पोज में नजर आ रहे हैं. इसके साथ उन्होंने लिखा, “मैंने आज सुबह डैड से पिक्चर के लिए पूछा, मुझे पता था कि वो सर्जरी के दिन भी एक्सरसाइज करना नहीं छोड़ेंगे. वह काफी मजबूत हैं.” उन्होंने आगे लिखा, “हाल ही में उनके गले में स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा से पीड़ित होने का पता चला. आज वह अपनी जंग शुरू करने जा रहे हैं, लेकिन फिर भी वह ऊर्जा से भरपूर हैं. हम सौभाग्यशाली हैं कि हमारे परिवार को उनके जैसा लीडर मिला.”
View this post on InstagramWhen love is a commitment, the commitment can create more love. 45 years!
A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan) on
रितिक की बहन सुनैना रोशन भी कैंसर पीड़िता रह चुकी हैं. कई शानदार फिल्मों में अभिनय के अलावा राकेश रोशन को ‘किसन कन्हैया’, ‘करण अर्जुन’, ‘कहो ना प्यार है’, ‘कोई मिल गया’ और सुपरहीरो ‘कृष’ जैसी फिल्म सीरीज के निर्देशन के लिए जाना जाता है.
बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की ताजा ख़बरें जानने के लिए जुड़े रहें India.com के साथ.
Also Read:
-
बॉलीवुड का वो अभिनेता जिसका गैराज में हुआ था जन्म, कहलाए 'बदकिस्मत'- दे चुके हैं 400 करोड़ की ब्लॉकबस्टर फिल्म
-
बॉलीवुड का वो अभिनेता जिसका गैराज में हुआ था जन्म, कहलाए 'बदकिस्मत'- दे चुके हैं 400 करोड़ की ब्लॉकबस्टर फिल्म
-
Hrithik Vs Jr NTR Net Worth: 'वॉर 2' एक्टर जूनियर NTR से कई गुना अमीर हैं ऋतिक रोशन, दोनों की संपत्ति है करोड़ों का अंतर
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें