By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Rakesh Roshan Mortgaged His House And Car For Son Hrithik Roshan Career Then Got Shot
Rakesh Roshan ने बेटे को लॉन्च करने के लिए गिरवी रख दिया था घर का सामान, फिर हुआ जानलेवा हमला
When Rakesh Roshan Was Shot: ऋतिक रोशन के लिए राकेश रोशन ने गिरवी रख दिया था घर और कार, इधर सुपरहिट दे गए ऋतिक उधर पिता पर हुआ हमला.
When Rakesh Roshan Was Shot: बॉलीवुड के स्टार ऋतिक रोशन (Hritik Roshan) किसी परिचय के मोहताज नहीं है उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक कमाल की फिल्मों में काम किया है. ऋतिक ने अपने लुक के साथ ही अपने एक्शन और जबरदस्त एक्टिंग से हर किसी का दिल जीत लिया था. ऋतिक हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार्स में से एक हैं, उन्हें बॉलीवुड के ‘ग्रीक गॉड’ का टैग दिया जाता है. शोबिज़ की उनकी जर्नी काफी अलग रही है, क्योंकि वह रातोंरात स्टार बन गए थे. हालांकि उनके परिवार के लिए ये सफर बेहद मुश्किल था, क्योंकि राकेश रोशन (Rakesh Roshan) ने साल 2000 में फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ को बनाने के लिए अपने घर के कई सारे चीजों के गिरवी रखा था, चो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.
बेटे के लिए राकेश ने गिरवी रखा कार और घर
ऋतिक रोशन ने अपने करियर की शुरूआत पिता और फिल्ममेकर राकेश रोशन के साथ कुछ फिल्मों में काम किया है और उनकी पहली फिल्म थी कहो ना प्यरा है. ऐसे में BBCपर करण थापर के साथ अपनी एक पुरानी बातचीत में, ऋतिक रोशन ने उन्हें लॉन्च करने के लिए अपने पिता राकेश रोशन के उठाए गए बड़े जोखिम के बारे में बात की थी. इस पर बात करते हुए एक्टर ने कहा कि उनके पिता ने अपनी कार के साथ-साथ अपना घर भी गिरवी रख दिया था, क्योंकि फिल्म का बजट अधिक हो गया था.
फिल्म का बजट करीन 3 करोड़ था
ऋतिक ने इसके बारे बाद करते हुए कहते हैं कि ‘फिल्म का बजट करीन 3 करोड़ था, घर गिरवी था, और कार गिरवी थी. हालांकि मुझे इसके बारे में नहीं पता था, और आखिरी बार ऐसा तब हुआ था जब हम अपनी पहली फिल्म खुदगर्ज बना रहे थे, जो उनका होम प्रोडक्शन था, जिसे उन्होंने खुद डायरेक्ट किया था. अपने बेटे को लॉन्च करने के लिए उन्हें ऐसा करना ही था और दोनों बार यह काम कर गया.’
फर्श पर सोने के लिए मजबूर हुआ परिवार
अपने करियर के बारे में बात करते हुए राकेश रोशन अक्सर बताते हैं कि जब वो बेटे को कहो ना प्यार है से लॉन्च करने जा रहे थे तब उनके पास पैसे नहीं थे. हालत इस कदर बिगड़ गए थे कि उन्हें घर का सामान बेचना पड़ा और फर्श पर सोने के लिए मजबूर होना पड़ा.
राकेश रोशन पर हमला
‘कहो ना प्यार है’ की भारी सफलता और ऋतिक रोशन के लॉन्च के तुरंत बाद, उनके परिवार को एक बड़ी त्रासदी झेलनी पड़ी जब राकेश रोशन को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी. हमले के पीछे का कारण पूरी तरह से फिल्म की अपार सफलता देखकर जलन थी. हालांकि, इसका असर एक्टर ऋतिक रोशन पर पड़ा, जिन्होंने तुरंत फ़िल्में छोड़ने का फैसला किया. लेकिन किस्मत को तो कुछ और मंजूर था.
Also Read:
-
बॉलीवुड का वो अभिनेता जिसका गैराज में हुआ था जन्म, कहलाए 'बदकिस्मत'- दे चुके हैं 400 करोड़ की ब्लॉकबस्टर फिल्म
-
बॉलीवुड का वो अभिनेता जिसका गैराज में हुआ था जन्म, कहलाए 'बदकिस्मत'- दे चुके हैं 400 करोड़ की ब्लॉकबस्टर फिल्म
-
20 साल छोटे एक्टर को 'लिपलॉक' करके बुरी फंसी थीं Rekha, जानें आखिर क्या है किस्सा
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें