Rakesh Roshan's Birthday: इन्हे 'क' अक्षर से कुछ ज्यादा था लगाओ, आज जानते है इनके 10 ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बाड़े में

राकेश रोशन द्वारा निर्देशित फिल्मों के नाम 'क' से शुरू होते थे और थिएटर में जाते ही कमाल भी कर देते थे.

Published date india.com Published: September 6, 2024 12:35 PM IST
Rakesh Roshan B'day: 'क' को अपने लिए क्यों लकी मानते थे ये एक्टर-डायरेक्टर, 10 ब्लॉकबस्टर फिल्मों के पीछे कैसे काम किया ये टोटका
rakesh roashan

बॉलीवुड में कई हस्तियां ऐसी हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरूआत तो अभिनय से की, लेकिन बाद में दूसरी कैटेगरी में भी बड़ा नाम कमाया. उन्हीं में से एक हैं- राकेश रोशन, जिन्होंने अभिनय और निर्देशन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई हैं. राकेश रोशन आज 75 साल के हो गए हैं, उन्होंने बतौर अभिनेता इंडस्ट्री में कदम रखा था और कई फिल्मों में काम करने के बाद निर्देशक की कुर्सी पर बैठकर बॉलीवुड सिनेमा में अपना काफी बड़ा योगदान दिया.

Highlights

  • राकेश रोशन द्वारा निर्देशित फिल्मो के नाम 'क' से सुरु होते थे और थिएटर में जाते ही कमाल भी कर देती थी.

राकेश रोशन का जन्म आज ही के दिन 6 सितंबर को साल 1949 में हुआ था. अभिनेता से बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक बनने तक का उनका सफर काफी प्रेरणादायक है. साल 1970 में राकेश रोशन ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी. वो घर घर की कहानी, पराया धन, आंख मिचोली, खूबसूरत, एक कुंवारी एक कुंवारा, मन मंदिर और खेल- खेल में समेत कई फिल्मों में लगातार काम करते गए. 80 का दशक आया तो उन्होंने निर्देशन की दिशा में अपना कदम बढ़ाया, और फिर उन्होंने अपने निर्देशन से दर्शको को जो कमाल दिखाया उसे सिने प्रेमी कभी भूल ही नहीं सकते.

साल 1987 में, जब उन्होंने निर्देशक के तौर पर अपनी पहली फिल्म ‘खुदगर्ज’ को डायरेक्ट किया था. फिर उन्होंने बॉलीवुड में लगातार हिट फिल्मे जैसे ‘किंग अंकल’, करण अर्जुन और कोयला जैसी फिल्में दी. साल 2000 में तो ‘कहो ना प्यार है’ फिल्म से राकेश के करियर को एक नई ऊंचाई मिल गयी. इसी फिल्म से उनके बेटे ऋतिक रोशन ने अपना पहला डेब्यू किया था और साथ ही एक्ट्रेस अमीषा पटेल की भी ये पहली फिल्म थी.

आखिरी वक्त में इतनी अकेले क्यों हो गई थीं स्मिता पाटिल? बेटा भी पिता के प्यार के लिए तरसता रहा 9

इन्हें ‘क’ अक्षर से कुछ ज्यादा था लगाव

राकेश रोशन ने साइंस-फिक्शन शैली में भी अपना हाथ आजमाया और निर्देशकों को इससे जुड़ी फिल्में बनाने के लिए प्रेरित भी किया. साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म ‘कोई… मिल गया’ ने दर्शकों को एक अलग तरीके के अपनी ओर आकर्षित किया, जिसमें इंसानी भावनाओं और विज्ञान की कल्पनाओं का अद्भुत मेल था. साल 2006 में राकेश ने एक बार फिर ‘कृष’ के जरिए भारतीय दर्शकों के सामने सुपरहीरो को पेश किया. उनकी फिल्मों के नाम ‘क’ अक्षर से ही सुरु होते थे और थिएटर में रिलीज़ होते ही ‘कमाल’ भी कर देती थी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

सिगरेट में चरस भरने के लिए हनी सिंह ने रखा था नौकर, क्या है नशे के लत की पूरी कहानी? 8

राकेश रोशन द्वारा निर्देशित बॉलीवुड की 10 खास फिल्में

1. काला बाजार
2. किंग अंक्ल
3. कारोबार
4. खेल
5. कोयला
6. करण अर्जुन
7. कहो न प्यार है
8. कोई मिल गया
9. कृष
10. काबिल

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.