Rakhi Sawant Came Out In Support Of Salman Khan: बीते रविवार सलमान खान के मुंबई स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने गोलीबारी हुई थी, जिसके बाद से ही हर कोई उन्हें लेकर परेशान चल रहा है. वहीं दूसरी तरफ पुलिया और क्राइम ब्रांच लागतार इस मामले में जांच कर रही थी और आखिरकार उन्हें सफलता मिल ही गई है. दरअसल गोली चलाने वाले दोनों आरोपी गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिए गए हैं. ऐसे में सलमान से मिलने कई सारे सितारे और नेता आ रहे हैं और परिवार भी इस मामले को गंभीरता से ले रहा है. इसी के बीच में अब राखी सवांत ने अपने भाईजान पर हुए हमले पर जो कुछ कहा है वो बेहद भावुक कर देने वाला है और राखी रोती हुई भी नजर आई है, तो आइए जानते हैं एक्ट्रेस ने इस पर क्या कुछ कहा है.
ड्रामा क्वीन राखी सावंत आए दिन किसी ना किसी विवाद में फंस ही जाती है, एक्ट्रेस अपनी शादी लेकर अफेयर तक को लेकर चर्चा में बनी रहती है, हालांकि वो पिछले कुछ समय से दूर हैं. ऐसे में अब जब सलमान खान के उपर हमला हुआ है तो उन्होंने एक वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में राखी रोती हुई सलमान खान के लिए उनकी जान की भीख मांगती नजर आ रही हैं.
सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग के बाद राखी ने अपना एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि ‘वो एक लेजेंड हैं, उन्होंने बहुत सारे लोगों का घर बसाया है. बहुत गरीब लोगों का भला किया है. कितने घर चलते है उनकी वजह से. वो फिल्मों से गरीबों के लिए कमाते हैं. मुझ जैसे गरीबों के लिए, उन्होंने मेरी मां के लिए भी क्या नहीं किया और उन्होंने मेरी मां का ऑपरेशन कराया और करोड़ों लोगों का उन्होंने ऑपरेशन कराया है.’
राखी ने इसके आगे कहा कि ‘मत करो ना मेरे भाई के साथ मत करो. प्लीज मैं हाथ जोड़ती हूं, बिश्नोई गिरोह, आपसे मिन्नतें करती हूं. आप लोगों से निवेदन करती हूं, वे लीजेंड हैं और उन्होने बहुत सारे लोगों का घर बचाया है. बहुत गरीब लोगों का भला किया है. मैं हाथ जोड़ती हूं, क्या मिलेगा आप लोगों को? कितने घर चलते हैं उनकी वजह से, उनके एनजीओ की वजह से और वो पूरे साल लोगों की मदद करते हैं, सलमान खान मेरे भाई हैं मैं उनकी बहन हूं, मत करो ना ऐसा प्लीज’.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.