क्या प्रेग्नेंट हैं राखी सावंत? सिंगल मदर होने को लेकर कही ये बात, निकाहनामा से मुकरे आदिल खान

पिछले कुछ दिनों से राखी सावंत की शादी चर्चा में बनी हुई है. अचानक वायरल हुई तस्वीरों को देखकर लोग हैरान हैं.

Published date india.com Updated: January 13, 2023 12:00 PM IST
rakhi sawant pregnant talk about single mother said i will love adil khan till death shocked for not accepting marriage
rakhi sawant pregnant

पिछले कुछ दिनों से राखी सावंत की शादी चर्चा में बनी हुई है. अचानक वायरल हुई तस्वीरों को देखकर लोग हैरान हैं. उनके मन में कई तरह के सवाल भी उठ रहे हैं कि इन तस्वीरों में आखिर कितनी सच्चाई है. इन फोटोज़ में दोनों हाथ में कोर्ट मैरिज का सर्टिफिकेट लिए नजर आ रहे हैं. कपल ने कोर्ट मैरिज की है और इन दोनों की कोर्ट मैरिज के बाद पहली तस्वीर भी सामने आ गई है, जिसमें दोनों के गले में वरमाला नजर आ रही है. यही नहीं निकाहनामा के बाद राखी का नाम राखी सावंत फातिम भी हो गया. राखी ने कहा कि आदिल और मैंने सात महीने पहले ही शादी कर ली थी कि आदिल के कहने पर उन्होंने ये बात अभी तक छिपाए रखी. लेकिन अब जब उन्हें आदिल के किसी और के साथ अफेयर होने का डर तो उन्होंने शादी की ये तस्वीरें और सच्चाई लोगों को बता दी. वहीं आदिल हैं कि इस शादी को स्वीकार नहीं कर रहे हैं.

आदिल का कहना है कि उन्होंने राखी से शादी की है या नहीं ये बताने के लिए उन्हें 10 से 12 दिन का वक्त चाहिए. जहां 7 महीने का इंतजार किया है वहां जनता 10 दिन का और इंतजार कर ही सकती है.

rakhi sawant secretly married with adil durrani disclose it after 7 month changed name rakhi ti fatima scared of love jihad

इसी बीच राखी सावंत ने एनबीटी को दिए इंटरव्यू में अपनी शादी को लेकर कई खुलासे किए हैं. राखी ने कहा- मैंने आदिल से शादी की है. मुझे समझ नहीं आ रहा कि वे इससे इनकार क्यों कर रहे हैं. मैं उन्हें पिछले सात महीने से कह रही हूं कि लोगों को बता देते हैं. मैं सेलिब्रेटी हूं और ऐसी बातें बाहर आते टाइम नहीं लगता. वैसे भी मेरी जिंदगी किसी से छिपी नहीं है. प्रेग्नेंसी हो जाए. या कुछ भी हो सकता है. हालांकि राखी ने प्रेग्नेंसी पर कुछ खुलकर नहीं बोला.

rakhi sawant secretly married with adil durrani disclose it after 7 month changed name rakhi to fatima scared of love jihad

rakhi sawant secretly married with adil durrani

राखी ने कहा कि फिलहाल मैं ये नहीं बताना चाहती हूं. शादी की बात को बताना जरूरी हो गया था इसलिए मुझे सबके सामने आना पड़ा. अगर ये बात सामने नहीं आती तो दिक्कत हो जाती. मैं बहुत डरी हुई हूं. इससे मेरी हेल्थ पर भी असर हो रहा है. राखी ने कहा- मैं सिंगल मदर भी बनती हूं तो मरते दम तक आदिल को प्यार करूंगी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.