Rakul -Jackky Wedding: विदेश में शादी करने वाले थे रकुल और जैकी, पीएम मोदी की वजह से चुना गोवा?

Rakul Preet Singh and Jackky Bhagnani: रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी पहले अगले महीने शादी करने वाले हैं

Published date india.com Updated: January 31, 2024 2:58 PM IST
Rakul Preet Singh Jackky Bhagnani wedding
Rakul Preet Singh Jackky Bhagnani wedding

Rakul Preet Singh Jackky Bhagnani Wedding: बी टाउन के सबसे क्यूट कपल में से एक रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) बहुत ही जल्द शादी करने वाले हैं. मीडिया में आई खबरों के मुताबिक ये कपल आने वाले महीने यानि की फरवरी में गोवा में शादी करेगा (Rakul Preet Singh Jackky Bhagnani Wedding)  इस शादी में केवल खास मेहमान औऱ दोस्त ही शामिल होंगे. हालांकि शादी की डट अभी तक फैंस को नहीं पता चली है. हालांकि रिपोर्ट्स में ऐसा दावा भी किया जा रहा है कि रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी 21 फरवरी 2024 को गोवा में शादी करने जा रहे हैं. इसी बीच में अब खबरें आ रही हैं कि ये कपल पहले भारत से दूर शादी करने वाला था, लेकिन पीएम मोदी (Pm Modi) की एक बात ने दोनों का मूड बदल दिया और उन्होंने विदेश को छोड़कर भारत में शादी करने का मन बनाया.

विदेश में होने वाली थी जैकी और रकुल की शादी

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी 21 फरवरी 2024 को गोवा में शादी करने वाले हैं और दोनों बेहद क्लोज वेडिंग करेंगे जिसमें खास मेहमान ही शामिल होंगे. इसी बीच में अब इस शादी को लेकर एक और खबर सामने आ रही है जिसमें कहा जा रहा है कि रकुल और जैकी पहले भारत से दूर विदेश में शादी करना चाहते थे, लेकिन कपल ने पीएम मोदी की एक बात को समझा और शादी भारत में करनी की ठान ली.

पीएम मोद की अपील का असर अब गोवा में शादी

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी को लेकर मीडिया में आई खबरों के मुताबिक ये कपल पहले विदेश में शादी करने वाला था. हालांकि इसी के बीच में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डेस्टिनेशन वेडिंग लोकेशन इंडिया को लेकर जो बातें कही थी उससे ये कपल खासा प्रभावित हुआ और अपनी शादी को इंडिया में करने का मन बना लिया. आपको बता दें कपल के करीबी सोर्स ने बताया है कि शादी पहले मिडल ईस्ट में होने वाले थी, लेकिन पीएम मोदी की अपील का प्रभाव था कि जैकी और रकुल ने इंडिया को चुना.

मिडल ईस्ट नहीं गोवा में होगी जैकी और रकुल की शादी

जैकी और रकुल ने मिडल ईस्ट में शादी का मन बना लिया था और करीब 6 महीने लगाए थे सारी तैयारी करने में, लेकिन पीएम मोदी के दिसंबर में लोगों ने इंडिया को वेडिंग डेस्टिशनेश चुनने वाली बात के बाद रकुल और जैकी ने भी अपने देश में शादी करने का फैसला लिया. आपको बता दें रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने साल 2021 में अपना रिश्ता फैंस के सामने रखा था और अब ये कपल 2024 फरवरी को शादी करने वाला है जो कि गोवा में संपन्न होगी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.