By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Rakul Preet Singh Jackky Bhagnani Tie Know In Goa Know Celebs Who Choose The Same Spot
Rakul-Jackky Wedding: रकुल और जैकी से पहले, इन सितारों ने गोवा में लिए हैं सात फेरे
Celebs Wedding At Goa: रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी जल्दी ही गोवा में शादी करने वाले हैं, ऐसे में आइए जानते हैं कौन से और सितारे हैं जो इस जगह पर वेडिंग कर चुके हैं
Famous Celebs Wedding At Goa: आजकल बॉलीवुड से लेकर टीवी तक के कई सारे सितारे डेस्टिनेशन वेडिंग करते हैं और कुछ सितारे तो भारत जाकर शादी करते हैं. जहां एक तरफ दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) जैसी एक्ट्रेस ने भारत से दूर इटली में शादी की थी. वहीं कई सारे सितारे ऐसे भी हैं जो भारत में शादी करते है. बॉलीवुड में बहुत ही जल्द दो मशहूर जोड़ी रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) शादी होने वाली है और दोनों ने ही इस खास पल के लिए गोवा को चुना है. ऐसे में आइए जानते हैं उन सितारों के बारे में जिन्होंने गोवा को अपनी शादी के लिए चुना है (Famous Celebs Wedding At Goa)
मौनी रॉय और सूरज नांबियार
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस और नागिन मौनी रॉय ने साल 2022 में अपने प्यार सूरज नांबियार के साथ शादी की थी. बता दें सूरज दुबई बेस्ड एक बैंकर और बिजनेसमैन हैं. मोनी और सूरज की शादी गोवा में हुई थी. सूरज और मौनी की शादी बंगाली और साउथ इंडियन स्टाइल में हुई थी.
सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य
साउथ सिनेमा के दो जानें माने चाहरे सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य अब भले ही साथ ना हो और इनका तलाक हो चुका हो लेकिन इस कपल ने भी अपनी शादी गोवा में की थी. बता दें सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य ने साल 2017 में बेहद ग्रैंड तरीके से गोवा में शादी की थी. हालांकि साल 2021 में ही इन कपल ने एक दूसरे से तलाक ले लिया था.
भारती सिंह हर्ष लिंबाचिया
टीवी की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह ने राइटर औऱ एंकर हर्ष लिंबाचिया संग शादी की थी और शादी के पहले दोनों ने करीब 11 सालों तक एक दूसरे से डेट किया था. भारती और हर्ष ने साल 2017 में शादी की थी और दोनों ने गोवा में ही शादी रचाई थी.
लारा दत्ता और महेश भूपति
बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता और टेनिस के मशहूर स्टार महेश भूपति ने भी गोवा को ही अपनी शादी के लिए चुना था. 2011 में इस कपल ने गोवा में अपना शादी की थी और ये एक क्रिश्चियन वेडिंग थी. बता दें इस कपल की एक बेटी भी है.
चारू असोपा और राजीव सेन
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस चारू असोपा और सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन ने भी अपनी शादी के लिए गोवा को ही चुना था. इन दोनों की शादी बेहद धूमधाम से हुई थी और इसमें सुष्मिता ने भी शिरकत की थी. हालांकि 2019 में शादी करने के बाद 2023 में ये कपल अलग हो गया.
अनिता हसनंदानी और रोहित रेड्डी
टीवी और फिल्मों में काम करने वाली मशहूर वैंप और नागिन एक्ट्रेस अनिता हसनंदानी ने भी रोहित रेड्डी से साल 2013 में गोवा में शादी की थी. दोनों की शादी की तस्वीरें भी जमकर वायरल हुआ था.
मोहित सहगल और सनाया ईरानी
टीवी के सबसे क्यूट कपल में से एक मोहित सहगल और सनाया ईरानी ने भी गोवा को अपनी शादी के लिए चुना था. साल 2016 में इस कपल ने शादी की थी और इसमें कई सारे सितारों ने भी शिरकत की थी. इनकी शादी की चर्चा उस दौर में जमकर हुई थी, क्योंकि इन्हें सबसे क्यूट कपल में से एक माना जाता है
युवराज सिंह और हेजल कीच
भारतीय टीम के पूर्व मशहूर क्रिकेटर युवराज सिंह और बॉलीवुड की एक्ट्रेस हेजल ने भी गोवा को अपनी शादी के लिए चुना था और इसमें कई सारे क्रिकेटरों ने शिरकत की थी. बता दें साल 2016 में दोनों की शादी हुई थी.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें