रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी अगले साल लेंगे सात फेरे! भाई ने किया खुलासा तो बोलीं 'मुझे खबर नहीं'

Rakul Preet Jackky Bhagnani Wedding: रिपोर्ट्स की मानें तो रकुल प्रीत सिंह भी बहुत ही जल्द ब्वॉयफ्रेंड जैकी भगनानी संग सात फेरे लेने की तैयारी कर रही हैं.

Published date india.com Published: October 13, 2022 9:47 AM IST
Rakul Preet Singh Jackky Bhagnani wedding
Rakul Preet Singh Jackky Bhagnani wedding

Rakul Preet Singh Jackky Bhagnani wedding: जहां इन दिनों बॉलीवुड में फिल्मों के फ्लॉप होने पर हर कोई परेशान है, वहीं दूसरी तरफ अब लग रहा है कि शादियों का दौर फिर से वापस आने वाला है. जहां हाल ही में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी वाली खबरों ने जोर पकड़ा था. वहीं अब बॉलीवुड की एक औऱ क्यूट कपल रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) भी सात फेरे लेने की तैयारी हैं. बताया जा रहा है कि रकुल अपने ब्वॉयफ्रेंड जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) की दुल्हनियां बनने जा रही है. कपल से जुड़े एक सोर्स का कहना है कि शादी 2023 में होगा और ये पक्का है. हालांकि इस कहानी में एक धमाकेदार मोड़ तब आया जब खुद रकुल ने अपनी शादी पर चुप्पी तोड़ दी. वैसे रकुल ने जो बातें की हैं वो फैंस का दिल तोड़ सकती हैं.

रकुल प्रीत सिंह ने जैकी के साथ शादी को लेकर एक खुलासा किया है. दरअसल काफी समय से चर्चा थी कि दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. ये भी खबरें थीं कि वो शादी अगले साल करने वाले हैं, लेकिन इन खबरों को रकुल प्रीत सिंह ने पूरी तरह से नकार दिया है. रकुल के भाई अमन ने एक इंटरव्यू के दौरान उनकी शादी की बात कही थी और इसका पुष्टि की थी. इसपर रकुल प्रीत ने चुप्पी तोड़ते हुए एक पोस्ट किया और शादी की बात को नकार दिया.

रकुल प्रीत शादी पर कही ये बात

रकुल ने अपने सोशल मीडिया से शादी की खबरों पर रिएक्ट करते हुए लिखा, “@AmanPreetOffl आपने पुष्टि की? और मुझे बताया भी नहीं भाई. यह मजेदार है कि कैसे मुझे अपने जीवन के बारे में खबर नहीं है.’ इस पोस्ट से इतना तो तय है कि रकुल फिलहाल शादी कर रही हैं. वहीं कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि यदि हम किसी को पसंद करते हैं तो इसमें छुपाने वाली क्या बात है? मैंने बहुत से ऐसे कपल देखें हैं जो अपने रिश्ते को नहीं स्वीकारते. मुझे लगता है कि रिश्ते में सम्मान और प्यार होना चाहिए, इसे पर्दे में रखने की जरूरत नहीं है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.