Rakul Preet Singh को नेपोटिज्म से हुआ है नुकसान, कहा 'हां फिल्में ली गई हैं'

Rakul Preet Singh on Nepotism: साउथ और बॉलीवुड की फिल्मों में काम कर चुंकी रकुल प्रीत सिंह ने फिल्मों से रिप्लेस किए जाने का खुलासा किया गया है. आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह

Published date india.com Updated: September 12, 2024 3:04 PM IST
Rakul Preet Singh को नेपोटिज्म से हुआ है नुकसान, कहा 'हां फिल्में ली गई हैं'

Rakul Preet Singh on Nepotism: रकुल प्रीत सिंह की गिनती उन एक्ट्रेसेस में होती है जिन्होंने भले ही ज्यादा फिल्में ना की हो, लेकिन कुछ एक फिल्मों से ही लोकप्रियता हासिल कर ली है. साल 2104 में यारियां फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यु करने वाली एक्ट्रेस फिल्मों के साथ-साथ अपनी फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं. इसी साल एक्ट्रेस ने कई सालों तक डेटिंग के बाद जैकी भगनानी के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं. 10 साल से इंडस्ट्री में एक्टिव रकुल ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्हें कई बड़े प्रोजेक्ट से रिप्लेस कर दिया गया था और उस जगह नेपोकिड्स को कास्ट किया गया, चलिए जानते हैं नेपोटिज्म को लेकर एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा है.

नेपोटिज्म की बली चढ़ीं रकुल प्रीत सिंह

बॉलीवुड इंडस्ट्री पर पहले भी इस तरह के सवाल उठ चुके हैं कि वहां पर नेपोकिड्स को प्राथमिकता दी जाती है. कई बार ऐसी खबरें सामने आती हैं जिसमें बताया जाता है कि फिल्म से एक्टर को निकालकर किसी नेपोकिड को कास्ट किया गया. इसी क्रम में अब रकुल प्रीत ने एक पॉडकास्ट के दौरान बताया कि वह भी नेपोटिज्म का शिकार हुई हैं. एक्ट्रेस ने कहा, ‘मेरे भी हाथों से भाई-भतीजावाद के चलते कई फिल्में निकली हैं. लेकिन मैं उनमें से नहीं हूं, जो इसका रोना लेकर बैठी रहूं. हां, ये होता है, फिल्में ली गई हैं लेकिन मैंने हार नहीं मानी और लगातार काम की तलाश की और इसे करती रही. मुझे लगता है कि मैं शायद उन फिल्मों के लिए बनी ही नहीं थी. लेकिन अब मुझको उनका बिल्कुल भी अफसोस नहीं होता है.’

एक बार नहीं कई बार रिप्लेस हुईं एक्ट्रेस

रकुल ने आगे ये भी बताया कि उनके साथ ऐसा एक बार नहीं बल्कि कई बार हुआ है. पहली फिल्म से रिप्लेस होने के कुछ महीनों बाद ही उन्हें दूसरी फिल्मों के ऑफर तो आए पर उनसे भी वो हटा दी गईं. एक्ट्रेस ने बताया कि वो दोनों ही फिल्में बड़ी थीं. उन्होंने कहा, ‘अगर ऐसी चीजें बार-बार होती हैं, तो इंडस्ट्री के लोग सोचते हैं कि अभिनेता को क्या परेशानी है? इसलिए मुझे पता था कि मुझे अपना पहला बड़ा लॉन्च नहीं मिलेगा और मैं अपने तरीके से काम करने के लिए तैयार थी.’

Malaika Arora Net Worth: जानें कैसे कमाई करती हैं मलाइका, इतने करोड़ है संपत्ति 12

रकुल प्रीत सिंह का वर्क फ्रंट

रकुल प्रीत सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार उन्हें कमाल हसन की फिल्म ‘इंडियन 2’ में देखा गया था. इसके अलावा उनका नाम ‘दे दे प्यार दे 2’ में भी शामिल है. फिल्म के पहले पार्ट को लोगों ने काफी पसंद किया था.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.