Total Dhamaal Trailer
Photo Credit: YouTube/ @FoxStarHindi
Total Dhamaal Trailer- कॉमेडी फिल्म टोटल धमाल का ट्रेलर रिलीज हो गया है. वीडियो मजेदार है और कई कलाकारों से भरा हुआ है जिसमें अरशद वारसी सांप से लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं. वहीं अजय देवगन फिल्म में शेर के साथ रैंप वॉक करते हुए नज़र आएंगे. जॉनी लीवर हेलीकॉप्टर उड़ाएंगे और अनिल कपूर-माधुरी दीक्षित की कॉमेडी से भरपूर डायलॉग बाजी हंसने पर मजबूर कर देगी.
वीडियो में दिखाया गया है कि पूरी टीम किसी खजाने की तलाश में है और उसे पाने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार रहती है. वीडियो में जंगली जानवर शेर, गोरिल्ला भी नज़र आने वाले हैं. कुल मिलाकर कहें तो मसाला फिल्म हैं. बता दें, इस फिल्म में अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, जॉनी लीवर और ईशा गुप्ता लीड रोल में हैं.
Add India.com as a Preferred Source
फिल्म में कॉमेडी के अलावा दिलचस्प बात ये है कि इस मूवी में 18 साल बाद अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित नज़र आने वाले हैं. इससे पहले मेकर्स ने कई पोस्टर्स शेयर किए हैं जिसमें अजय, शेर के साथ रैंप वॉक करते हुए नज़र आ रहे हैं. वहीं दूसरी ओर एक पोस्टर में अजय के कंधे पर मंकी बैठा हुआ है.
इस फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है. इससे पहले तीनों ने फिल्म ‘बेटा’ में साथ काम किया था. ‘टोटल धमाल’ ‘धमाल’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है. फिल्म 22 फरवरी को रिलीज होने जा रही है. बता दें कि 90 के दशक में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की जोड़ी बेहद हिट मानी जाती थी. दोनों ने ‘तेजाब’, ‘परिंदा’, ‘राम लखन’, ‘किशन कन्हैया’, ‘बेटा’, ‘खेल’ और ‘पुकार’ जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया है.
बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की ताजा ख़बरें जानने के लिए जुड़े रहें India.com के साथ.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.