
Pooja Batra
पत्रकारिता में 20 साल से अधिक का अनुभव. 2001 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन के बाद, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से M.A किया. फिर भारतीय विद्या भवन के फिल्म एंड टीवी ... और पढ़ें
फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा अक्सर दिवंगत श्रीदेवी की तारीफ करते रहते हैं पिछले कुछ सालों में RGV ने एक्ट्रेस को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं. हाल ही में अपने चैनल पर दिए इंटरव्यू में फिल्ममेकर ने एक बार फिर श्रीदेवी के बारे में बात की लेकिन इस बार उन्होंने उनकी बेटी जान्हवी कपूर के बारे में भी बात की. राम गोपाल वर्मा ने साफ तौर पर कहा है कि वह जान्हवी के साथ काम नहीं करना चाहते हैं. फिल्ममेकर ने कहा ‘मुझे अभी जान्हवी में श्रीदेवी नहीं दिखती हैं’ दिलचस्प बात यह है कि जान्हवी के ‘देवरा’ के को-एक्टर जूनियर एनटीआर ने पहले टिप्पणी की थी कि कैसे फिल्म के लिए एक फोटोशूट के दौरान एक पल ऐसा आया, जब जान्हवी अपनी मां की तरह दिख रही थीं. हालांकि, RGV ने इस तरह की तुलनाओं को खारिज कर दिया और खुद को ‘श्रीदेवी हैंगओवर’ वाला बताया उन्होंने कहा, ‘उनका अभिनय देखने के बाद, मैं भूल गया कि मैं एक फिल्ममेकर हूं. मैं उसे ऑडियंस की तरह देख रहा था.

मुझे मां पसंद है, बेटी नहीं- आरजीवी
जब जान्हवी कपूर के साथ काम करने के बारे में पूछा गया तो आरजीवी ने अपनी बात साफ तौर पर रखी. उन्होंने कहा, ‘मुझे मां पसंद है, बेटी नहीं. मेरा उनसे कोई कनेक्शन नहीं है, इसलिए हां, जान्हवी के साथ फिल्म करने का मेरा कोई इरादा नहीं है.
जान्हवी कपूर की आने वाली फिल्में
वर्क फ्रंट की बात करें तो राम गोपाल वर्मा ‘सत्या’ एक्टर मनोज बाजपेयी के साथ एक नए प्रोजेक्ट के साथ वापसी की तैयारी कर रहे हैं। इस बीच, जान्हवी कपूर हाल ही में ‘देवरा’ में नज़र आईं. उनके पास ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ और ‘परम सुंदरी’ सहित कई फ़िल्में हैं. अपने करियर की राह पर आगे बढ़ते हुए, जान्हवी ने अपनी मां की छवि से बाहर निकलकर अपनी एक नई पहचान बनाई है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.