
Shilpi Singh
शिव की नगर बनारस से निकलकर सपनो की दुनिया में आई हूं....शिल्पी सिंह बनारस वो शहर जो अपनी भड़ी,गंगा और कमाल के खाने के लिए जाना जाता है. 2009 में ... और पढ़ें
This Director Have Love For Sridevi: राम गोपाल वर्मा बॉलीवुड के एक निर्देशक हैं जिन्होंने कई सारी जबरदस्त फिल्में दी हैं. राम गोपाल वर्मा ने ना केवल बॉलीवुड बल्कि तेलुगु सिनेमा में भी अपने काम का जौहर दिखाया है. RGV ने ‘शिवा’, ‘सरकार’, ‘क्षणं क्षणं’ जैसी फिल्मों से उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. हालांकि पिछले कुछ सालों से वो पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा रहे हैं. ऐसे में वो कई मौके पर तब चर्चा में आए जब उन्होंने दिवंगत एक्ट्रेस श्री देवी को लेकर बेहद हैरान करने वाला बयान दिया था. दरअसल उन्होंने बताया कि जब श्री ने बोनी कपूर से शादी की तो मैं उस दिन फूटकर रोया था. आइए जानते हैं क्या है पूरा किस्सा.
मीडिया में आई खबरों के मुताबिक श्रीदेवी ने बोनी कपूर से जब शादी की थी तो उस दौरान राम गोपाल वर्मा फूट-फूटकर रोए थे. इसके साथ ही वो एक्ट्रेस की मौत पर भी वह बोनी कपूर से ज्यादा सदमे में थे. जी हां दरअसल जब बोनी से श्रीदेवी से शादी की थी तो इस दौरान राम गोपाल वर्मा इतने दुखी थे कि उन्होंने कहा था कि उन्होंने एक बूढ़े आदमी से शादी कर ली! उनका मानना था कि श्रीदेवी शादी करके पिंजरे में बंद हो गईं हैं और उनका करियर इसी वजह से खत्म हो गया था.
राम गोपाल वर्मा इतने गुस्सा थे कि उन्होंने बोनी कपूर को कहा था कि उन्होंने एक अप्सरा को साधारण गृहिणी बना दिया है. राम ने कहा था कि मैंने श्रीदेवी को बोनी कपूर के घर एक साधारण गृहणि की तरह चाय परोसते हुए देखा ह. देवलोक की अप्सरा को धरती पर लाकर एक साधारण गृहिणी बनाने वाले बोनी कपूर से मुझे नफरत है. राम गोपाल वर्मा ने कहा था कि भगवान द्वारा बनाई गई ‘सबसे सेक्सी और खूबसूरत महिला’ की ज़िंदगी बोनी कपूर ने बर्बाद कर दी.
Flying Beast ऊर्फ Gaurav Taneja और रितु राठी की नेट वर्थ आपका दिमाग झन्ना देगी
0
राम गोपाल वर्मा ने श्री देवी के लिए Kshana Kshanam की कहानी लिखी थी और उन्होंने कहा था कि ये उन्हें लिखी हुई उनकी एक लव स्टोरी थी. वहीं राम ने बताया था कि जब वो पहली बार एक्ट्रेस से मिले थे तो वो खो गए थे और मेरा दिमाग काम करना बंद कर दिया था. श्री को कैमरे के सामने काम करते हुए देखना और निर्देशित करना मेरे लिए सपने जैसा था. मैं उन्हें देखकर इतना भावुक हो गया था कि मैं उनके पैर छूना चाहता था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.