By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Ram Mandir Pran Pratishtha Event Will Not Attend Akshay Kumar And Tiger Shroff
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे Akshay Kumar- Tiger Shroff, ये है बड़ी वजह
Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या के भव्य मंदिर में श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के लिए आयोजित कार्यक्रम में देश की बड़ी हस्तियां शामिल हो रही हैं. लेकिन अभिनेता अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ इसमें शामिल नहीं हो पाएंगे.
Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या के भव्य मंदिर में श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को की जा रही है. देश भर की बड़ी हस्तियां इसमें शुभ क्षण का दर्शन करने के लिए मंदिर में पहुंच चुकी हैं. पीएम नरेंद्र मोदी ने मंदिर के उद्घाटन से पहले 11 दिन का अनुष्ठान रखा है. जिसके तहत उन्होंने 11 दिन तक दक्षिण में बने मंदिरों का दर्शन किया और अन्न त्यागकर सिर्फ नारियल पानी पिया. प्रधानमंत्री का काफिला मंदिर की ओर रवाना हो चुका है. कुछ ही देर में भगवान राम की प्राण-प्रतिष्ठा होने वाली है. पूरे देश का लाइव प्रसारण किया जाएगा.
कई बॉलीवुड हस्तियां इस पल का साक्षी बनने के लिए मंदिर पहुंच चुकी हैं. जिनमें अमिताभ बच्चन, कंगना रनौत, शेफाली शाह, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, सलमान खान, शाहरुख खान पहुंच चुके हैं. हिंदी सिनेमा की कई हस्तियों ने मंदिर निर्माण में सहयोग भी दिया है. लेकिन दिलचस्प बात ये है कि इंडस्ट्री के बड़े अभिनेता जिन्होंने सबसे ज्यादा सामाजिक फिल्मों में काम किया है, यानी अक्षय कुमार इस इवेंट का हिस्सा नहीं बन पाएगा. उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई है और वीडियो के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं भेजी हैं.
श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के पावन दिन पर आप सब को अनेक शुभकामनाएँ। 🙏 जय श्री राम pic.twitter.com/B0RKViuvEn
— Akshay Kumar (@akshaykumar) January 22, 2024
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने भेजी शुभकामनाएं?
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने कहा कि कई सालों की प्रतीक्षा के बाद ये दिन आया है कि रामलला अपने घर में विराजमान होने जा रहे हैं. हमें उस घड़ी का इंतजार है जब दीप जलाकर श्री राम का उत्सव मनाएंगे.
क्यों नही हो पा रहे शामिल?
अक्षय कुमार अपने सह-कलाकार टाइगर श्रॉफ के साथ अपनी आगामी फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की शूटिंग कर रहे हैं. अक्षय कुमार और टाइगर ने एक वीडियो शेयर कर बताया है कि वह राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का हिस्सा क्यों नहीं बन सकते.
Also Read:
-
'ऐसे पीआर हथकंडे नहीं अपनाती', Kriti Sanon के खिलाफ 'रील लाइक' करने पर Yami Gautam का करारा जवाब
-
Iran–Israel war: हिना खान का ‘मोदी सपोर्ट’ पोस्ट वायरल, फैंस vs ट्रोल्स आमने-सामने, सोशल मीडिया पर बवाल!
-
Bhooth Bangla: भूतों के साथ मस्ती करते दिखे Akshay Kumar, नर भूत, मादा भूत, जीजा भूत, साला भूत, सारी वैरायटी मिलेगी
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें