By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Ramayana Ram Arun Govil Reveals How Ranbir Look In Bhagwan Ram Role
'रामायण' के राम में कितना जचेंगे रणबीर कपूर, अरुण गोविल ने तोड़ी चुप्पी
Ramayana: नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' को लेकर लोगों में काफी चर्चा है. इसमें भगवान राम का किरदार रणबीर कपूर निभा रहे हैं.
Ramayana: नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज़ बना हुआ है. इस फिल्म में रणबीर कपूर श्री राम की भूमिका में नज़र आने वाले हैं और साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में नजर आएंगी. एक्टर रणबीर कपूर को भगवान के किरदार में देखने के लिए फैंस के बीच काफी क्रेज है.
रणबीर के भगवान राम बनने पर अरुण गोविल ने कही ये बात
हाल ही में रणबीर के किरदार को लेकर टीवी के राम यानी अरुण गोविल का भी रिएक्शन सामने आया है. मीडिया इंटरेक्शन के दौरान अरुण गोविल से रणबीर कपूर द्वारा निभाए गए किरदार पर उनके विचार पूछे गए और पूछा गया कि क्या अभिनेता इस किरदार में अपना सबकुछ दे पाएंगे या नहीं. इस पर अरुण गोविल ने जवाब दिया, ‘समय बताएगा कि ऐसा हो सकता है या नहीं, पहले से किसी के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता. लेकिन जहां तक रणबीर की बात है तो वह एक अच्छे अभिनेता हैं.
बातचीत में अरुण गोविल ने आगे कहा, ‘रणबीर एक पुरस्कार विजेता अभिनेता हैं, जितना मैं उन्हें जानता हूं, वह एक बहुत ही संस्कारी हैं. उनके अंदर बहुत सारे मूल्य और संस्कृति हैं. मैंने उन्हें कई बार देखा है, मुझे यकीन है कि वह इस भूमिका को निभाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे.
बता दें कि नितेश तिवारी की आने वाली फिल्म ‘रामायण’ के लिए अब तक कई स्टार्स के नाम सामने आ चुके हैं. फिल्म में श्री राम के किरदार के लिए रणबीर कपूर और माता सीता के किरदार के लिए साई पल्लवी को फाइनल किया गया है. वहीं, सनी देओल हनुमान, लारा दत्त केकई और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे.
Also Read:
-
Arijit Singh ने अचानक क्यों छोड़ दी प्लेबैक सिंगिंग? रिटायरमेंट का किया ऐलान, फैंस के लिए अब भी है एक गुडन्यूज!
-
Only Country With Three Capitals: दुनिया का इकलौता देश जिसकी है तीन राजधानी, पक्का नाम नहीं जानते होंगे आप!
-
Amrit Udyan: जल्द खुल रहा राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान, कैसे मिलेगी एंट्री? यहां जानें टाइमिंग-टिकट बुकिंग का पूरा प्रॉसेस
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें