ramayana sita Deepika Chikhalia follow AI Trend shared a video on instagram
Deepika Chikhalia AI Trend: इन दिनों एक नया एआई वीडियो ट्रेंड सुर्खियों में है, जिसमें यूजर्स अपनी पुरानी और नई फोटोज को मर्ज करके ऐसा वीडियो तैयार कर रहे हैं जैसे दोनों इमेजेस के सब्जेक्ट्स एक साथ खड़े हों. इस ट्रेंड को फॉलो करते हुए ‘रामायण’ सीरियल की मशहूर अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया.
वीडियो में वे अपने लोकप्रिय सीता लुक वाली पुरानी तस्वीर के साथ हाल की तस्वीर मर्ज करके विभिन्न पोज देती नजर आ रही हैं. एआई की मैजिक से ऐसा लग रहा है मानो वर्तमान की दीपिका और सीता एक साथ खड़ी हैं. अभिनेत्री ने वीडियो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, “बस ट्रेंड को फॉलो करते हुए.”
इस पोस्ट ने फैंस का दिल जीत लिया और हजारों लाइक्स व कमेंट्स बटोर लिए.
यह ट्रेंड एआई टूल्स की मदद से आसानी से बनाया जा सकता है. कई यूजर्स अपनी पुरानी फोटो और सेल्फी को अपलोड करके वीडियो जेनरेट करते हैं, जिसमें दोनों वर्जन एक-दूसरे के साथ इंटरैक्ट करते दिखते हैं. सोशल मीडिया पर इंफ्लूएंसर्स, सेलिब्रिटीज, और आम यूजर्स इस ‘एआई मर्ज मैजिक’ को आजमा रहे हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ट्रेंड का हिस्सा बन रहे हैं.
दीपिका ने वीडियो को और भी खास बनाने के लिए पाकिस्तानी सुपरस्टार गायक आतिफ असलम का सॉन्ग ‘झूला झुलाए’ ऐड किया है. यह गाना आतिफ असलम की मधुर आवाज में रिलीज हुआ है, जिसके लिरिक्स आतिफ असलम और शाहजाद असलम ने मिलकर लिखे हैं. म्यूजिक कंपोजिशन महमूद रमान, समीर शामी और फरहद हुमायूं ने तैयार किया है. गाने की रोमांटिक बीट्स और झूले वाली थीम वीडियो के साथ परफेक्टली मैच करती है, जिससे यह वीडियो और अच्छा लग रहा है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.