बॉलीवुड के मशहूर स्टार कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आज यानी 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध जाएंगे. पंजाबी रीति- रिवाज से होने वाली इस शादी की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं. हर बार की तरह ये सितारा भी अपनी शादी को काफी सीक्रेट रखे हुआ है. दोनों ही कलाकारों और उनके परिवार की तरफ से सुरक्षा काफी कड़े इंतजाम किए गए हैं. इसी बीच अब इस कपल की संगीत सेरेमनी से जुड़ी एक अपडेट सामने आई है. जानकारी के मुताबिक संगीत के दौरान नीतू कपूर, करीना कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी समेत बाकि परिवार जमकर डांस करने वाला है. इसके साथ ही नीतू कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी मेहंदी की फोटो शेयर की है जिसे देखकर आफ इमोशनल हो जाएंगे.
Neetu Kapoor’s beautiful henna showed meticulously drawn flowers and ‘Rishi’ written on it.
इसके अलावा आलिया भट्ट की मेहंदी सेरेमनी में नीतू कपूर भी इमोशनल हो गई थीं .सूत्रों ने इस बारे में जानकारी दी. नीतू कपूर ने इस सेरेमनी में अपने वक्त को याद करते हुए कई किस्से साझा किए. ऋषि कपूर संग उन्हें अपनी मेहंदी के दिन याद आ गए थे.
सोशल मीडिया पर भी नीतू कपूर ने ऋषि कपूर संग एक थ्रोबैक फोटो शेयर की थी. इसके साथ ही आलिया भट्ट की मेहंदी सेरेमनी में करण जौहर के अलावा अयान मुखर्जी भी शामिल हुए थे. कपल के यह बहुत अच्छे दोस्त हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.