Animal सॉन्ग पर डांस करते दिखे Ranbir-Alia, दोनों कपल की परफॉर्मेंस ने बढ़ा दी फिल्मफेयर अवॉर्ड की शान

Filmfare Awards 2024: फिल्मफेयर अवॉर्ड 2024 की एक वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रही है जिसमें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक साथ डांस करते हुए नजर आ रहे है.

Published date india.com Published: January 29, 2024 3:33 PM IST
Animal सॉन्ग पर डांस करते दिखे Ranbir-Alia, दोनों कपल की परफॉर्मेंस ने बढ़ा दी फिल्मफेयर अवॉर्ड की शान

Ranbir-Alia Dance Video: बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ से धमाल मचाने के बाद ओटीटी पर ऑडियंस को इंटरटेन करने के लिए रिलीज हुई है. इस फिल्म में रणबीर कपूर को अलग लुक देखने को मिला वहीं,फिल्म रिलीज से लेकर अबतक चर्चा में बनी हुई है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को ‘एनिमल’ सॉन्ग ‘जमाल कुडू’ पर एक साथ डांस करते हुए देखा जा रहा है. दरअसल इस परफॉर्मेंस की शुरुआत रणबीर कपूर ने फिल्मफेयर अवॉर्ड के दौरान किया जिसके थोड़ी देर बाद वो स्टेज से नीचे आकर अपनी वाईफ आलिया भट्ट के साथ खूबसूरत अंदाज में डांस करते नजर आए.

रणबीर-आलिया ने ऐसे किया एक साथ डांस

28 जनवरी को हुए फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के दौरान रणबीर कपूर ने ‘जमाल कुडू’ गाने पर कदम थिरकाते हुए नजर आए. इस दौरान उनके साथ उनकी वाईफ आलिया भट्ट भी हस्बैंड का साथ दे रही हैं. रणबीर स्टेज से नीचे आकर जमाल कुडू गाने पर डांस करते हैं. आलिया और रणबीर दोनों ही सिर पर ग्लास बैलेंस करके डांस करते हैं. उसके बाद रणबीर अपनी पत्नी को किस करके वापस स्टेज पर चले जाते हैं. दोनों कपल की ये वीडियो फैंस को बहुत पसंद आ रही है. आपको बता दें कि एक्टर को फिल्म ‘एनिमल’ के लिए बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से भी नवाजा गया है. वहीं, आलिया भट्ट को भी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा गया है.

फैंस को बेहद पसंद आई दोनों स्टार्स का डांस

सोशल मीडिया पर आलिया-रणबीर का ये डांस तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. वीडियो पर कमेंट्स की भरमार लगी हुई है. दोनों कपल की इस परफॉर्मेंस को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट किया कि राहा कितनी लकी है’ वहीं, दूसरे ने लिखा, ‘बहुत प्यारा कपल. ये वीडियो वायरल हो गया है. फिल्मफेयर अवॉर्ड के दौरान दोनों कपल के लुक की बात करें तो रणबीर कपूर ने व्हाइट ब्लेजर के साथ ब्लैक पैंट कैरी किया था. वहीं आलिया भट्ट बेज कलर की साड़ी और सिंपल मेकअप में बेहद खूबसूरत लग रही थी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.