Ranbir Kapoor - Alia Bhatt Wedding Day Live Updates: Haldi And Chooda Ceremony to Begin Soon; Shaadi on April 14 at Vastu
Ranbir-Alia Wedding: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की आज यानी 14 अप्रैल को शादी है. सालों के इंतजार के बाद ने इस कपल ने एक दूसरे का हाथ थामने का वादा कर लिया है. शादी को लेकर भी लंबे समय से बज़ बना हुआ था,वहींं तारीखों को लेकर भी कई अटकलें लगाई जा रही थीं. कभी कहा जा रहा था कि दोनों की शादी 15 अप्रैल को है तो कभी 17 या 20 अप्रैल की डेट सामने आ रही थी. लेकिन कल यानी 13 अप्रैल को सामने आई तस्वीरों से ये साफ हो गया कि रणबीर और आलिया आज यानी 14 अप्रैल को शादी कर रहे हैं.
आज 2 बजे हो जाएगी शादी
ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया और रणबीर की शादी की रस्में 14 अप्रैल को दोपहर 2 बजे से शुरू होंगी और शाम तक रणबीर और आलिया (Alia Bhatt Ranbir Kapoor wedding rituals) के सात फेरे हो जाएंगे. आलिया और रणबीर अपनी शादी में मशहूर डिजाइनर सब्यासाची के आउटफिट्स पहनेंगे. वहीं कल रणबीर की मॉम नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर ने कन्फर्म किया कि शादी 14 अप्रैल को हैऔर पाली हिल में वास्तु अपार्टमेंट पर है, जहां कल पूरा कपूर,भट्ट परिवार और साथ ही कुछ खास दोस्त नजर आने वाले हैं.
बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की रस्में बुधवार 13 अप्रैल से शुरू हो गई थीं. वहीं रणबीर और आलिया लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे. ऐसे में फैंस को इंतज़ार था कि कपल शादी कब करेगा. दोनों से और दोनों के परिवार वालों से अक्सर ये सवाल किया जाता था कि रणबीर-आलिया शादी कब कर रहे हैं और आज वो दिन आ ही गया है जब रणबीर और आलिया सात फेरे लेंगे और हमेशा के लिए एक दूसरे के हो जाएंगे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.