रणबीर कपूर के मेहंदी फंक्शन के लिए पहुंच रहा है कपूर परिवार, जगमगा उठा आलिया का घर- देखें तस्वीरें

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की आज मेहंदी सेरेमनी है और इसके लिए पूरी तैयारी हो चुकी है और धीरे-धीरे पूरा कपूर परिवार अब आ रहा है.

Published date india.com Updated: April 13, 2022 1:22 PM IST
Alia Bhatt Ranbir kapoor wedding
Alia Bhatt Ranbir kapoor wedding

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी हो रही है और इसका सबूत है सामने आ रहे वीडियो और फोटो जिसमें कपूर परिवार धीरे-धीरे अब रणबीर के घर की तरफ जा रहा है. बुधवार को रणबीर और आलिया भट्ट की मेहंदी सेरेमनी है. कपल का ये पहला प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन होने वाला है.इसी वजह से अभिनेता के आवास पर, कड़ी सुरक्षा की गई है. बता दें कि नीतू कपूर से कई बार शादी के बारे में पूछा गया था, लेकिन उन्होंने हर बार गोलमोल जवाब देकर सबको हैरान कर दिया था. ऐसे में अब सामने आई तस्वीरों में वीडियो में देखकर ये पता चल रहा है कि वो कितनी खुश हैं . बता दें कि आज की मेहंदी से शुरू होने वाले सभी समारोह, मुंबई के पाली हिल्स के अपार्टमेंट परिसर वास्तु में होंगे. दोपहर के भोजन के बाद लगभग 2 बजे मेहंदी की रस्म शुरू होगी.

दोनों की शादी की डेट 14 से 17 अप्रैल के बीच बताई जा रही है, लंबे समय बाद इस कपल के फैन्स का इंतजार अब खत्म होने को है. आलिया भट्ट की मेहंदी सेरेमनी आज यानी 13 अप्रैल को होने जा रही है. खबरे थी कि आज 11 बजे के बाद शुरू हो जाएगी, अब इस सेरेमनी से जुड़ी एक ताजा अपडेट सामने आ रही है.


कुछ देर पहले ही नीतू कपूर को वास्तु अपार्टमेंट के बाहर देखा गया है. इस दौरान नीतू के चेहरे की खुशी देखते ही बन रही है. नीतू कपूर को इस दौरान धानी रंग के सूट में स्पॉट किया गया. बताया जा रहा है कि आलिया भट्ट की मेहंदी की रस्म आज दिन में 1-2 बजे के आसपास कभी भी शुरू हो सकती है.


नीतू कपूर की ही कार में उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर भी पूरे परिवार के साथ वास्तु अपार्टमेंट पहुंच चुकी हैं. बता दें कि आलिया भट्ट की मेहंदी सेरेमनी वास्तु अपार्टमेंट में ही होनी है. इस बिल्डिंग में रणबीर और आलिया दोनों के ही फ्लैट हैं.


आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी एक निजी समारोह होगा, सिर्फ फैमिली मेंबर्स और करीबी दोस्त शामिल होंगे. रणबीर की शादी में सिर्फ 28 गेस्ट होंगे. वहीं रिसेप्शन में बॉलीवुड के सभी सेलेब्स हिस्सा होंगे. आलिया भट्ट की शादी में शाहरुख खान, करण जौहर, आमिर खान, दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह , संजय लीला भंसाली और अयान मुखर्जी के शामिल होने की खबर है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.