live

Alia Ranbir Wedding: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बने पति-पत्नी, कपूर खानदान ने धूमधाम से किया नई बहू का स्वागत

Ranbir-Alia Wedding: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) बैसाखी के शुभ मुहूर्त यानी 14 अप्रैल आज के ही दिन शादी के बंधन में बंध रहे हैं.

Published date india.com Updated: April 14, 2022 8:52 PM IST
Ranbir Kapoor and Alia Bhatt Wedding Photos:
Ranbir Kapoor and Alia Bhatt Wedding Photos:

Ranbir-Alia Wedding: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) बैसाखी के शुभ मुहूर्त यानी 14 अप्रैल आज के ही दिन शादी के बंधन में बंध रहे हैं. शादी को लेकर काफी वक्त पहले से बज़ बना हुआ था लेकिन डेट आखिर मोमेंट कर कन्फर्म नहीं हो पाई थी. लेकिन 13 अप्रैल को सामने आई तस्वीरों से ये साफ हो गया कि रणबीर और आलिया 14 अप्रैल को ही शादी कर रहे हैं. खबरों की मानें तो आलिया ने रणबीर को सोशल मीडिया पर कुछ भी निजी मैसेज शेयर करने से मना किया है. कहा जा रहा है रणबीर और आलिया की बारात कृष्णा राज बंगले से शुरू होगी जो रणबीर और आलिया का नया घर है. इस ग्रैंड शादी की पल-पल जानकारी के लिए बने रहें इंडिया डॉट कॉम के साथ.

Live Updates

  • Apr 14, 2022 8:51 PM IST

    फिल्म डायरेक्टर करण जौहर ने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को दी शादी की बधाई, रणबीर कपूर को बताया अपना’दामाद’.

  • Apr 14, 2022 8:39 PM IST

    कपूर खानदान ने धूमधाम से किया नई बहू आलिया का स्वागत, घर में जश्न का माहौल.

  • Apr 14, 2022 8:15 PM IST

    Video: आलिया-रणबीर पति-पत्नी के रूप में बेहद सुंदर लग रहे हैं. इस दौरान लोगों की डिमांड पर रणबीर ने आलिया को अपनी गोद में भी उठा लिया.

  • Apr 14, 2022 8:00 PM IST

    नवविवाहित आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पहली सार्वजनिक उपस्थिति के रूप में वास्तु के बाहर खड़े मीडिया का किया अभिवादन.

  • Apr 14, 2022 7:31 PM IST

    आलिया भट्ट ने शेयर की रणबीर कपूर संग शादी की तस्वीरें…

  • Apr 14, 2022 7:28 PM IST

    सामने आया आलिया-रणबीर की शादी का इनसाइड वीडियो, देखें…

  • Apr 14, 2022 7:19 PM IST

    शक्ति कपूर ने याद किया रणबीर कपूर की शादी को लेकर दिवंगत ऋषि कपूर से बातचीत, कहा- ‘आज खुशी से पागल हो जाते’.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.