Ranbir Kapoor Alia Bhatts First Official Pictures As Newlyweds Out Couple Dresses In Beige And Gold
दूल्हा-दुल्हन के तौर पर सबके सामने आए रणबीर-आलिया, शादी के बाद दिखी कपल की पहली झलक- Video
Ranbir-Alia First Photo: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आखिरकार एक दूजे के हो गए. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो थोड़ी देर पहले ही दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं.
Ranbir-Alia First Photo: बॉलीवुड के पावर कपल आलिया भट्ट-रणबीर कपूर शादी के बंधन में बंध गए हैं. आलिया और रणबीर ने वास्तु में सात फेरे ले लिए हैं और अब कपल की कुछ फोटो वायरल हो रही हैं. हालांकि ये साफ तस्वीरें नहीं है. लेकिन आप इसमें दोनों का आउटफिट देख सकते है.दरअसल, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फोटोशूट का एक वीडियो सामने आ है, जिसमें दोनों नजर आ रहे हैं, हालांकि इसमें कपल का चेहार अच्छे से नजर नहीं आ रहा है, क्योंकि ये काफी दूर से क्लिक की गई फोटो और वीडियो हैं.
इस पोटो में कुछ भी साफ नजर नहीं आ रहा है लेकिन एक बात तो साफ है कि दोनों ने मैचिंग आउटफिट पहना हुआ था और साथ में बेहद ही क्यूट लग रहे हैं.
इसके साथ ही वीडियो में दोनों एक दूसरे के साथ रोमांटिक होते नजर आ रहे हैं और रणबीर ने आलिया के कंधों पर अपना हाथ रखा है और जमकर फोटो क्लिक करवा रहे हैं. बता दें कि माना जा रहा है कि मीडिया औऱ फैंस के लिए ये कपल 7 बजे बाहर आकर कुछ तस्वीरों के लिए पोज करेगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.