आलिया-रणबीर की शादी: दुल्हन सा सजाया जा रहा Ranbir Kapoor का बंगला, Video में देखिए कैसी है कपूर फैमिली की तैयारी

Alia Bhatt and Ranbir Kapoor wedding: 17 अप्रैल को आलिया और रणबीर शादी के बंधन में बंध सकते हैं, इसी क्रम में अब एक्टर के मुंबई स्थित घर को भी दूल्हन की तरह सजाया जा रहा है.

Published date india.com Published: April 10, 2022 3:11 PM IST
Ranbir Kapoor-Alia Bhatt's Wedding: Krishna Raj Bungalow Decked up With Fairy Lights - Watch
Ranbir Kapoor-Alia Bhatt's Wedding: Krishna Raj Bungalow Decked up With Fairy Lights - Watch

Alia Bhatt and Ranbir Kapoor wedding: एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को लेकर तैयारियां जोरो-शोरों पर है. बॉलीवुड की ग्रैंड शादी को लेकर हर घंटे नई-नई रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं. आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की शादी की तारीफ को लेकर अभी भी कंफ्यूजन बना हुआ है लेकिन सामने आ रहे लीक फोटो और वीडियो से ये तो कहा जा सकता है कि शादी इसी महीने होने वाली है. बताया जा रहा है कि 17 अप्रैल को आलिया और रणबीर शादी के बंधन में बंध सकते हैं, इसी क्रम में अब एक्टर के मुंबई स्थित घर को भी दूल्हन की तरह सजाया जा रहा है.

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें रणबीर कपूर के घर को लाइट से सजाते हुए स्टाफ को देखा जा सकता है. वीडियो के कैप्शन के मुताबिक कपूर परिवार के कृष्णा राज बंगला को शादी के लिए लाइटों से सजाया जा रहा है. पोस्ट में कहा गया, शादी के रिसेप्शन पर पुष्टि करे तो 17 अप्रैल को ताज होटल में होगा या फिर 19 अप्रैल को ग्रैंड हयात होटल में. हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, 13 अप्रैल को मेहंदी का फंक्शन होगा और 14 अप्रैल को संगीत और हल्दी की रस्में की जाएंगी.

पोस्ट में आगे कहा गया, ‘कपल (आलिया-रणबीर) 12 अप्रैल तक अपने प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे, इसलिए शायद अभी उनके पास एक-दूसरे के साथ समय बिताने का बहुत कम मौका है. आलिया कर्जत में हैं और रणबीर ‘लव रंजन’ की शूटिंग कर रहे हैं.’ हाल ही में रणबीर की मां नीतू कपूर का एक वीडियो साझा किया, जिसमें वे शादी की अफवाहों का खंडन करने की कोशिश करती नजर आईं. रणबीर-आलिया की शादी को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.