By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Ranbir Kapoor Buy Expensive Gift For Wife Alia Bhatt On Wedding Anniversary
रणबीर कपूर ने आलिया को एनिवर्सरी पर दिया इतना महंगा तोहफा, कीमत सुनकर दिमाग सन्न रह जाएगा
Ranbir Kapoor Alia bhatt Wedding Anniversary: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने हाल ही में अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई है.
Ranbir Kapoor Alia bhatt Wedding Anniversary: बॉलीवुड के सबसे चहेते कपल में से एक रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने पिछले साल 14 अप्रैल के दिन शादी की थी और ये कपल अपनी पहली एनिवर्सी मना रहा है. णबीर लंदन में फिल्म ‘एनिमल’ की शूटिंग में व्यस्त थे। लेकिन इन सबके बीच भी उन्होंने आलिया के लिए समय निकाल लिया और वो मुंबई आए थे. रणबीर अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी पर पत्नी आलिया के साथ रहने के लिए एक दिन के लिए मुंबई लौटे थे और इस दौरान वो खाली हाथ नहीं बल्कि एक महंगे तोहफे के साथ पहुंचे थे. तो चलिए जानते हैं कि आखिर रणबीर ने अपनी पत्नी आलिया के लिए क्या खास तोहफा लाया है.
रणबीर ने दिया आलिया को लाखों का तोहफा
एनिवर्सरी के मौके पर आलिया ब्लैक ट्राउर्ज और व्हाइट टी-शर्ट पहने रणबीर कपूर के साथ अपने नए बंगले का मुआयना करने पहुंची थीं. इस दौरान की कई फोटोज और वीडियोज इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं. इन्हीं में से एक वीडियो में आलिया भट्ट के हाथ में चैनल ब्रांड का हैंडबैग नजर आ रहा है. इसे लेकर ही नेटिजन्स कयास लगा रहे हैं कि आलिया को ये बैग रणबीर कपूर ने गिफ्ट किया है. इसके पीछे एक खास वजह भी है. अमेरिकी डॉलर के हिसाब से इस बैग की कीमत करीब 12,250 डॉलर है. वहीं भारतीय रुपये के आधार पर इस पिंक कलर के चैनल क्लासिक हैंडबैग की कीमत 10 लाख रुपये से ज्यादा आंकी जा रही है.
लंदन से चैनल का हैंडबैग लाए हैं रणबीर
, रणबीर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल’ की शूटिंग में बिजी हैं. अपनी एनिवर्सरी से ठीक एक दिन पहले एक्टर को लंदन से मुंबई आते हुए एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था. उस वक्त रणबीर के हाथ में एक शॉपिंग बैग था जिसपर Chanel लिखा था. इसी कड़ी में कहा जा रहा है कि रणबीर एनिवर्सरी के मौके पर आलिया भट्ट के लिए लंदन से चैनल का हैंडबैग लाए हैं. रणबीर का एयरपोर्ट वीडियो शेयर किए जाने के तुरंत बाद, फैंस ने गिफ्ट के बारे में अनुमान लगाना शुरू कर दिया. एक फैन ने लिखा, ‘किसी को उसकी शादी की सालगिरह पर चैनल का बैग मिल रहा है!’ एक फैन ने लिखा, ‘क्या वो वेडिंग गिफ्ट है?’ एक ने लिखा, ‘सामान्य लोगों ने चैनल का बैग देखा, महान लोगों ने शराब की दो बोतलें देखीं.’
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें