
Shilpi Singh
शिव की नगर बनारस से निकलकर सपनो की दुनिया में आई हूं....शिल्पी सिंह बनारस वो शहर जो अपनी भड़ी,गंगा और कमाल के खाने के लिए जाना जाता है. 2009 में ... और पढ़ें
Ranbir Kapoor On Ramayana: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म रामायण को लेकर खासे चर्चा में बने हुए हैं औऱ सेट से उनकी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायर हुई थी, जिसमें फैंस ने उन्हें राम के किरदार में देखा था. हालांकि आजतक एक्टर ने किसी भी मंच से इस फिल्म के बारे में किसी तरह की बात नहीं की थी. लेकिन हाल ही में जेद्दा में पॉपुलर इवेंट रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2024 में उन्होंने पहली बार इस फिल्म पर खुलकर बात की है औऱ बताया है कि कैसे वो इस फिल्म से जुड़कर अपना सपना जी रही हैं, साथ ही उन्होंने इसकी शूटिंग पर भी बात की है.
रणबीर कपूर हाल ही में जेद्दा में पॉपुलर इवेंट रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2024 में शामिल हुए थे और इसमें उन्होंने पहली बार रामायण फिल्म के बारे में खुलकर बात की है. इसके बारे में बात करते हुए एक्टर ने कहा कि ‘उसे कहानी का हिस्सा बना मैं राम के किरदार को निभाने के लिए काफी एक्साइटेड हूं, भगवान राम की भूमिका निभाना मेरे लिए एक सपना है. यह एक ऐसी फिल्म है जिसमें सब कुछ है यह भारतीय संस्कृति के बारे में सिखाती है परिवार और पति पत्नीका रिश्ता कैसा होता है मैं इसके लिए बहुत उत्साहित हूं.
परिणीति चोपड़ा से खेतों में मिलते थे AAP नेता राघव चड्ढा, 5 मिनट में लिया था शादी का फैसला
9
रणबीर कपूर ने इसके अलावा बताया की फिल्म रामायण का पहला पार्ट बनकर तैयार है और जल्द ही यह फिल्म फ्लोर पर उतरने वाली है वही जल्द ही इस फिल्म के दूसरे पार्ट की शूटिंग भी शुरू होने वाली है इस बारे में बात करते हुए एक्टर ने कहा ‘इसमें कलाकार निर्माता और विभिन्न क्रूस सदस्य दुनिया भर से हैं. इसे दो भागों में बनाया जा रहा है यह भगवान राम और रावण की कहानी है और यह भारत की सबसे बड़ी कहानी है’. बता दें कि, फिल्म रामायण का पहला भाग साल 2026 और दूसरा पार्ट 2027 में रिलीज होगा
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.