Ranbir kapoor kissed Alia bhatt after putting cake on her nose people said why she is licking
इस समय जहां बॉलीवुड में होली का रंग हर तरफ बिखरा नजर आ रहा है तो वहीं दूसरी तरफ फिल्मी सितारों की बर्थडे पार्टी भी खूब मनाई जा रही है. 14 मार्च को आमिर खान अपना 60वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं और 15 मार्च को आलिया भट्ट भी अपना 31वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं. हालांकि इससे पहले दोनों सितारों ने मीडिया के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है. इस सेलिब्रेशन की कई झलकियां सामने आ चुकी हैं. गुरुवार को आलिया ने रणबीर कपूर और मीडिया के साथ अपना प्री बर्थडे सेलिब्रेट किया है. इस मौके पर आलिया ने केक काटकर अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस केक कटिंग की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं जिसमें केक कटिंग के बाद रणबीर और आलिया ने जो किया उसकी अब खूब चर्चा हो रही है.
आलिया को खिलाने की बजाय रणबीर ने नाक पर केक रख लिया
फेमस पैपराजी विरल भयानी के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें पहले आलिया केक काटती हैं और फिर रणबीर उन्हें चाकू से उठाकर आलिया को खिलाने की बजाय उनकी नाक पर रख देते हैं. अब इस क्लिप पर सोशल मीडिया यूजर्स मजे लेते नजर आ रहे हैं.
लोगों ने कहा- नाक से उठाकर केक चाटने की क्या जरूरत थी?
अब इस वीडियो पर लोगों ने कमेंट करना शुरू कर दिया है. एक ने लिखा- मुझे लगा कि खाली मूवी के नाम पर कोई एनिमल है. दूसरे ने कहा- आलिया ने नाक पोंछी और केक खाया, इसके साथ ही ढेर सारा मेकअप भी किया हुआ है. एक और यूजर ने कहा- नाक से उठाकर केक चाटने की क्या जरूरत थी. एक और ने कहा- नाक पर रखकर खा लिया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.