By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Ranbir Kapoor Open Up On Batteling With Depression While Dad Rishi Was In Hospital
जब पिता लड़ रहे थे जिंदगी और मौत की जंग तो रणबीर कपूर झेल रहे थे डिप्रेशन, बोले 'शांति से ट्रीट करो'
Ranbir Kapoor On Depression: बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर ने हाल ही में बताया है कि वो डिप्रेशन से गुजर चुके हैं.
Ranbir Kapoor On Depression: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के लिए पिछला साल बेहद कमाल का रहा है जहां उनकी फिल्म एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया. वहीं इससे पहले आई फिल्म मैं झूठी तो मक्कार ने भी अच्छी कमाई की थी. इसके साथ ही रणबी अपनी निजी जिंदगी में भी अच्छे पड़ाव पर थ, लेकिन सालों पहले जब उनके पिता कैंसर से जूझ रहे थे, तो इस दौरान एक्टर भी डिप्रेशन से जूझ रहे थे. हालांकि रणबीर ने इस पर कभी बात नहीं की है लेकिन हाल ही में उन्होंने मानसिक स्वास्थ पर खुलकर बात की है और साथ ही बताया है कि थेरेपी से कितना फायदा होता है और हमें इससे कैशे डील करना चाहिए.
पिता की बीमारी के दौरान थेरेपी ले रहा था- रणबीर
बॉलीवुड एक्टर रणबीर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मेंटल हेल्थ के बारे में खुलकर बातें करते नजर आए. रणबीर कपूर ने पुरुषों के मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बात करते हुए कहा, ‘पुरुष अक्सर मेंटल हेल्थ के बारे में बात करने से कतराते हैं. उन्होंने बताया कि वो अपने पिता की बीमारी से पहले थेरेपी लेने गए थे.’ रणबीर ने इस पर बात करते हुए कहा कि ‘मैं पापा की बीमारी से पहले काफी परेशान था और थेरेरी के लिए गया था’.
‘मुझे थेरेपी से मदद नहीं मिल पाई’
रणबीर कपूर ने इस पर बात करते हुए एक्टर ने कहा कि ‘मुझे थेरेपी से मदद नहीं मिल पाई और इसके लिए मैं खुद ही जिम्मेदार हूं. मैं अपने आप को अपने डॉक्टर के सामने पूरी तरह से व्यक्त नहीं कर सका और डॉक्टर भी मुझे जो कह रहे थे उसेमैं मानने को तैयार नहीं था. मुझे ऐसा लग रहा था कि वे मुझसे मेरी जिंदगी के साथ हेरा-फेरी करने को कह रहे थे. रणबीर कपूर का मानना है कि मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों को शांति से डील करना चाहिए. रणबीर कहते हैं मैंने यहीं गलती कर दी। हम मेंटल हेल्थ से जुड़ी बातों को उतनी गम्भीरता से नहीं लेते जैसे लेना चाहिए. मुझे अब अंदाजा हो गया है कि हमें मेंटल हेल्थ से जुड़ी प्रॉब्लम्स पर बहुत गम्भीर होना चाहिए.
Also Read:
-
सलमान और शाहरुख की तरह शादियों में डांस करके इज्जत नहीं गंवाना चाहते हैं Ranbir, कहा 'लोग शराब लेकर खड़े हों और मैं नाचूं'
-
1 मिनट 5 सेकेंड का कैमियो रणबीर कपूर को पड़ रहा है भारी, आर्यन खान की वजह से मुंबई पुलिस लेगी एक्शन! जानें मामला
-
रणबीर कपूर के जीजा हैं 250 करोड़ से ज्यादा के मालिक, क्या आप जानते हैं उनका बिजनेस
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें