क्या एक दूसरे को पसंद नहीं करते आलिया-नीतू? रणबीर कपूर ने बताया कैसा है सास बहू का रिश्ता

Ranbir Kapoor On Alia And Neetu Relationship: रणबीर कपूर ने हाल ही में आलिया और नीतू के रिश्ते पर खुलकर बातें की हैं.

Published date india.com Updated: August 1, 2024 12:20 PM IST
क्या एक दूसरे को पसंद नहीं करते आलिया-नीतू? रणबीर कपूर ने बताया कैसा है सास बहू का रिश्ता

Ranbir Kapoor On Alia And Neetu Relationship: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों पेरेंटहुड की जर्नी हैं और कपल इस फैंस को बेहद पसंद करते हैं. आलिया औऱ रणबीर पावर कपल के तौर पर जानें जाते हैं और लोग उन्हें साथ में देखना बेहद पसंद है. आलिया और ऱणबीर की साथ में आई आखिरी फिल्म ब्रहमास्त्र सुपरहिट रही थी. ऐसे में हाल ही में अब हाल ही में एक्टर ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए और इस दौरान उन्होंने आलिया और मां नीतू कपूर के रिश्ते पर भी अपना बात रखी है.

रणबीर कपूर ने खोले परिवार के राज

रणबीर कपूर इन दिनों अपने इंटरव्यू को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में एक्टर ने अपने पिता ऋषि कपूर और मां नीतू कपूर के साथ बॉन्डिंग पर बात की थी. साथ ही अपने और आलिया के रिश्ते और शादीशुदा जिंदगी पर खुलकर बातें की थी और एक्टर ने बताया कि उनकी पत्नी आलिया भट्ट का नीतू के साथ कैसा रिश्ता है.

आलिया मां के साथ बहुत अच्छे से रहती है – रणबीर

निखिल कामाथ के पॉडकास्ट में बॉलीवुड के चॉक्लेटी हीरो रणबीर कपूर ने बताया कि आलिया उनके परिवार से कितना प्यार करती हैं और उनका अपनी सास के साथ भी अच्छा बॉन्ड है. एक्टर ने कहा, ‘मेरी मां और आलिया दोनों एक-दूसरे को बहुत अच्छे से समझते हैं. दोनों के बीच एक सच्चा रिश्ता है. वो मेरी मां के साथ जिस तरह रहती हैं, वो सब देखकर मुझे बहुत अच्छा लगता है. मैं महिलाओं के साथ काफी रहा हूं जैसे मेरी मां, मेरी बहनें, आलिया और अब राहा. ये सारी दुनिया की बेस्ट वुमन हैं.’

पिता जब बीमार थे आलिया हमेशा साथ थी – रणबीर

रणबीर ने इस बात का भी खुलासा किया कि ऋषि कपूर जब बीमार थे, उस दौरान भी आलिया ने कपूर परिवार को बहुत साथ दिया है. आलिया उनके साथ अस्पताल में रहती थीं. अमेरिका में जब ऋषि कपूर का इलाज हो रहा था उस वक्त भी वह रणबीर के साथ डटकर खड़ी थीं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.