By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Ranbir Kapoor Opens Up On Father Rishi Kapoors Job Insecurities In Filmfare Awards
US से ट्रीटमेंट करवाकर लौटने के बाद क्या ऋषि कपूर को मिलेगा काम? रणबीर के पापा बस यही पूछते हैं एक सवाल
फिल्मफेयर अवॉर्ड शो में रणबीर कपूर ने अपने पापा ऋषि कपूर के बारे में एक ऐसी बात बताई जिसे सुनकर आलिया भट्ट की आंखों में आंसू आ गए.
फिल्मफेयर अवॉर्ड शो में रणबीर कपूर ने अपने पापा ऋषि कपूर के बारे में एक ऐसी बात बताई जिसे सुनकर आलिया भट्ट की आंखों में आंसू आ गए. इस शो में रणबीर को बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला. इस पुरस्कार को लेते हुए वे अपने पापा को याद करके भावुक हो गए. रणबीर ने बताया कि ऋषि कपूर अमेरिका में रहते हुए सबसे ज्यादा फिल्म इंडस्ट्री को याद करते हैं. रणबीर ने कहा कि वे ये अवॉर्ड अपने पापा को डेडिकेट करना चाहते हैं वे मुझसे सिर्फ फिल्म के बारे में ही बात करते हैं. ये भी पूछते हैं कि जब वो इलाज के बाद लौटकर आएंगे तब क्या इंडस्ट्री में काम मिलेगा? क्या मुझे कोई फिल्म ऑफर करेगा? क्या वो कभी दोबारा फिल्म करने के काबिल होंगे?
One of the Quintet leaves !! Will miss you @rimosky 🤗 will soon be on the same flight back 🤞🙏
A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on
टेलीविजन अदाकारा ने नशे की हालत में सात वाहनों को मारी कार से टक्कर,फिर…
रणबीर कपूर की ये बात सुनकर आलिया की आंखों में भी आंसू आ गए. एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
A post shared by Alia Bhatt (@aliabhattfanbase) on
बता दें, रणबीर और आलिया भट्ट फिल्म ब्रह्मास्त्र में पहली बार एक साथ नज़र आएंगे.बताया जा रहा है कि दोनों को अभी ब्रह्मास्त्र के लिए 150 दिन की शूटिंग पूरी करना बाकी है.फिल्म ब्रह्मास्त्र साइंस फिक्शन फिल्म है और यह तीन हिस्सों में दर्शकों के सामने होगी.
बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की ताजा ख़बरें जानने के लिए जुड़े रहें India.com के साथ
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें