रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ नवरात्रि सेलिब्रेशन में साथ आए नजर, फैंस बोले 'आलिया तो रोने वाली हैं'

Ranbir Kapoor And Katrina Kaif Together: नवरात्रि समारोह में एक साथ नजर आए रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ.

Updated: October 6, 2022, 9:11 AM IST

Ranbir Kapoor And Katrina Kaif Together: कल्याण ज्वेलर्स ब्रांड के मालिक कल्याणरमन हर साल नवरात्रि पूजा की मेजबानी करते हैं, जिसमें बॉलीवुड और साउथ सितारे शिरकत करते हैं.बॉलीवुड और साउथ के सितारों ने ए​क साथ मिलकर केरल में नवरात्रि मनाई. नवरात्रि समारोह का आयोजन कल्याणरमन परिवार ने किया था. जहां नागार्जुन, आर माधवन, पृथ्वीराज सुकुमारन, रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ शामिल हुए. ऐसे में रणबीर औऱ कैटरीना की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई, क्योंकि कभी एक दूसरे के प्यार में थे. हालांकि दोनों की साथ में फोटोज सामने नहीं आई हैं, लेकिन दोनों अलग-अलग जगह पर खड़े थे. इस दौरान दोनों ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आए हैं. रणबीर ने जहां ब्लैक कलर का कुर्ता-पजामा पहना है.

नवरात्री पूजा में साथ दिखे रणबीर-कैटरीना

कल कल्याणरमन परिवार की नवरात्री पूजा रखी थी जिसमें साउथ समेत बॉलीवुड के कई सारे सितारों ने शिरकत की थी. हालांकि इस दौरान सबकी नजरे रणबीर और कैटरीना पर आकर टिक गईं, भले ही दोनों साथ में नजर ना आए हों और दूर होकर ही फोटो में आए लेकिन फैंस उन्हें देखकर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर एक स्पेशल नवरात्री सेलिब्रेशन में पहुंचे. जहां फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलेब्स ने शिरकत की. सितारों से सजा यह खास नवरात्रि पूजा केरल में ऑर्गेनाइज किया गया. जहां, कटरीना और रणबीर भी शामिल हुए। सेलिब्रेशन से दोनों की कई सारी तस्वीरें सामने आई हैं. इनमें से एक तस्वीर में कटरीना पूजा के बाद आरती लेती हुई दिख रही हैं तो वहीं भरी भीड़ में खड़े रणबीर सबको निहार रहे हैं.

यहां देखें दोनों की वायरल तस्वीरें

फैंस को दिखा ये मंजर

रणबीर कपूर और कटरीना कैफ की जैसे ही ये तस्वीरें सामने आई सोशल मीडिया पर फैंस की दिलचस्पी दोनों को लेकर दोगुनी हो गई. तस्वीर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने कहा, “रणबीर को देखो…नजर नहीं हट रही है कैट से.” एक अन्य यूजर ने कहा, “माचिस की तीली फेंक दी है मैंने आग लगा दो.” आलिया भट्ट का जिक्र करते हुए एक यूजर ने कहा, “रणबीर इस तरह कभी भी अपनी पत्नी की तरफ नहीं देखते, आलिया तो रोने वाली हैं.”

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.