Ranbir बोले 'मैं पापा की मौत पर नहीं रोया', मुझे पैनिक अटैक आया जब पता चला ये आखिरी रात है

Ranbir Kapoor Recalled Father Rishi Kapoor Demise: रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू दिया है और उसमें अपने पिता ऋषि कपूर के आखिरी दिनों के बारे में खुलकर बात की है.

Published date india.com Updated: July 28, 2024 10:15 AM IST
Ranbir बोले 'मैं पापा की मौत पर नहीं रोया', मुझे पैनिक अटैक आया जब पता चला ये आखिरी रात है

Ranbir Kapoor Recalled Father Rishi Kapoor Demise: ऋषि कपूर को गए हुए कई साल गुजर चुके हैं, लेकिन फैंस उन्हें आज भी याद करते हैं. वहीं उनका परिवार तो उन्हें हर पल मिस करता ही होगा और अब अपने पिता के जाने के बाद एक्टर रणबीर ने कभी इसपर खुलकर बात नहीं की लेकिन हाल ही में वो निखिल कामथ के पॉडकास्ट में पहुंचे थे, जहां पर उन्होंने अपने रिश्तों पर खुलकर बाते की है और उन्होंने इस दौरान पिता को याद करते हुए कहा कि कैसे वो उनकी मौत पर सुन्न पड़ गए थे और रो नहीं पा रहे थे. ऐसा क्यों हुआ इस पर भी एक्टर ने खुलकर अपनी बात रखी है, तो आइए जानते हैं रणबीर ने पिता संग रिश्ते औऱ उनकी मौत पर क्या कुछ कहा है.

पिता के जानें के बाद रो नहीं पाया

निखिल कामथ के पॉडकास्ट में बात करते हुए रणबीर कपूर ने अपनी पर्सनल लाइफ पर काफी खुलकर बात की है और जब उनके पिता ऋषि कपूर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था इस पर भी उन्होंने खुलकर बात की और बताया कि ‘मैंने बहुत जल्दी ही रोना बंद कर दिया था. जब पापा का निधन हुआ, तब भी मैं नहीं रोया था. जब मैं अस्पताल में था, डॉक्टर्स ने मुझसे कहा कि ये उनकी आखिरी रात हो सकती है, वह कभी भी हमेशा के लिए चले जाएंगे.

पिता के जानें से पहले मुझे पैनिक अटैक आया

मुझे याद है, ये जानने के बाद मैं कमरे में गया और मुझे पैनिक अटैक आ गया. मुझे नहीं पता था कि मैं इस दर्द को कैसे एक्सप्रेस करूं. बहुत कुछ ऐसा हो रहा था, जो मैं हैंडल नहीं कर पा रहा था. लेकन, मुझे नहीं लगता कि मैं उनके जाने का शोक भी मना पाया.’

हिम्मत नहीं थी पिता संद दूरियां मिटा सकूं

रणबीर आगे कहते हैं- ‘जब उनका इलाज चल रहा था, हमने न्यूयॉर्क में एक साल साथ बिताया था. मैं वहां उनके साथ था,तभी एक दिन अचानक वह रोने लगे. वह मेरे सामने इस तरह कभी कमजोर नहीं पड़े थे. ये मेरे लिए बहुत ही अजीब था, क्योंकि मुझे नहीं पता था कि उन्हें कैसे संभालूं, उन्हें समझाऊं या गले लगाऊं. मुझे वास्तव में कुछ एहसास हुआ, हमारे बीच दूरी का एहसास. मुझे आज भी इस बात का गिल्ट है कि मेरे पास इतनी हिम्मत नहीं थी कि मैं हमारे बीच की दूरी को मिटा सकूं. उन्हें गले लगा सकूं या उन्हें थोड़ा प्यार दे सकूं.’

मैंने कभी कमजोरी नहीं दिखाईः रणबीर कपूर

रणबीर ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा हर इंसान की परवरिश एक खास तरह से होती है. जहां आपसे ये कहा जाता है कि अब आप एक जिम्मेदार इंसान बन गए हैं, तो फिर दिमाग में तरह-तरह की चीजें घूमने लगती हैं. मेरे पास आज मां, बहन, पत्नी और एक बेटी है. पिता का निधन भी हो चुका है. अब इतनी सारी जिम्मेदारियों के बीच क्या मैं खुद को कमजोर कर सकता हूं? मुझे इन सबका नहीं पता, लेकिन मैंने कभी कमजोरी नहीं दिखाई.’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.