By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Ranbir Kapoor School Days Throwback Photos Viral Fan Guessing Who Is The Other Guy
Ranbir Kapoor के स्कूल के दिनों की बचपन की तस्वीरें फिर सामने, फैंस ने बताया है कौन है उनका साथ
Ranbir Kapoor School Days Pictures Viral: रणबीर कपूर के स्कूल के दिनों की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
Ranbir Kapoor School Days Pictures Viral: एनिल एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म रामायण को लेकर चर्चा में बने हुए हैं और उके सेट से शूटिंग की तस्वीरें भी जमकर वायरल हुई थी. इसके साथ ही एक्टर के क ईसारे लुक भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं. रणबीर कपूर भले ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ना हो. लेकिन उनका जिक्र फैंस के बीच हमेशा रहता है क्योंकि उनकी अनदेखी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. इसी बीच में अब उनके स्कूल के दिनों की फोटोज जमकर छाई हुई है जिसमें वो बेहद क्यूट लग रहे हैं.
रणबीर की स्कूल वाली फोटो
रणबीर कपूर की सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक बेहद कमाल की फोटो वायरल हो रही है जिसमें वो स्कूल के ड्रेस में नजर आ रहे हैं. तस्वीरो में वह दोस्त के साथ कैमरे के लिए पोज देते हुए नजर आ रहे हैं. दोनों को वाइट शर्ट में देखा जा सकता है, जिस पर कुछ शब्द लिखे हुए हैं. इसके साथ ही एक और फोटो वो किसी महिला टीचर के संग दिखाई दे रहे हैं. फोटो के वायरल होने के बाद इंटरनेट यूजर्स रणबीर कपूर के साथ खड़े दोस्त के बारे में कयास लगा रहे हैं.
कौन है रणबीर संग खड़ा लड़का?
रणवीर की फोटो देखकर लग रहा है कि ये उनके फेयरवेल के वक्त की है और फैंस अब उनके साथ खड़े लड़के को पहचानने में लगे हैं. कुछ लोगों ने अयान मुखर्जी, बॉस्को मारटिस, देव पटेल, विक्रमादित्य मोटवानी, अमोल पिंगे, अर्जुन बिजलानी का नाम लिया है. जबकि कई लोगों ने तुषार कपूर का भी नाम ले लिया है. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि अर्जुन बिजलानी का नाम इसलिए लिया जा रहा है कि क्योंकि रणबीर कपूर के क्लासमेट रह चुके हैं.
जल्द रामायण में आएंगे नजर
तस्वीरों को देखने के बाद लोग पहली तस्वीर को लेकर काफी कंफ्यूज हैं, लोग गेस कर रहे हैं कि पहली तस्वीर में एक्टर के साथ नजर आ रहा दूसरा बच्चा आखिर कौन है. फिलहाल ये कौन है, इसकी पुष्टि तो नहीं की गई है, लेकिन लोग लगातार कयास लगा रहे हैं. बात करें, एक्टर के वर्कफ्रंट की तो वो जल्द ही साईं पल्लवी के साथ ‘रामायण’ में नजर आएंगे. इस फिल्म से उनका पहला लुक भी काफी वायरल हुआ है. आखिरी बार लोगों ने रणबीर को ‘एनिमल’ में पसंद किया था.
Also Read:
-
सलमान और शाहरुख की तरह शादियों में डांस करके इज्जत नहीं गंवाना चाहते हैं Ranbir, कहा 'लोग शराब लेकर खड़े हों और मैं नाचूं'
-
1 मिनट 5 सेकेंड का कैमियो रणबीर कपूर को पड़ रहा है भारी, आर्यन खान की वजह से मुंबई पुलिस लेगी एक्शन! जानें मामला
-
रणबीर कपूर के जीजा हैं 250 करोड़ से ज्यादा के मालिक, क्या आप जानते हैं उनका बिजनेस
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें