By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Ranbir Kapoor Starrer Shamshera Release Date Out With A New Teaser See Video
Shamshera Release Date: रणबीर कपूर स्टारर 'शमशेरा' की रिलीज डेट जारी, 4 साल बाद पर्दे पर करेंगे वापसी- देखें टीजर
Shamshera Release Date Out: रणबीर कपूर, संजय दत्त और वाणी कपूर के लीड रोल वाली फिल्म शमशेरा की रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है.
Shamshera Release Date Out With A New teaser: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) संजय दत्त (Sanjay Dutt) वाणी कपूर (Vani Kapoor) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘शमशेरा’ (Shamshera) काफी लंबे समय से चर्चा में है और फिल्म पिछले काफी समय से तैयार हो रही थी और अब इसे लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल यशराज (Yash Raj Films) बैनर तले बनने वाली मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘शमशेरा’ (Shamshera Release Date) की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है और ये फिल्म 22 जुलाई, 2022 को रिलीज होगी. बता दें कि कुछ समय पहले रणबीर कपूर का लुक सामने आया था. ‘शमशेरा’ के इस टीजर में फिल्म की लीड कास्ट यानी संजय दत्त, वाणी कपूर और रणबीर कपूर नजर आ रहे हैं.
YRF ने एक पोस्टर साझा किया था जिसमें एक्टर लंबे बालों के साथ नजर आए थे, उनकी आंखे खतरनाक लग रही थीं. यशराज फिल्म्स ने एक्टर का नया लुक शेयर करते हुए लिखा था, “लेजेंड अपनी छाप छोड़ेंगे.” यह लुक काफी पसंद किया गया था और लुक ने फिल्म को लेकर उत्सुकता जगाई थी. यह फिल्म आजादी से पहले के समय के एक डकैट की कहानी है जिसमें लीड किरदार रणबीर कपूर निभा रहे हैं। पहले यह फिल्म 18 मार्च 2022 को रिलीज होनी थी लेकिन एक बार फिर कोरोना वायरस के बढ़ते असर को देखते हुए इसकी रिलीज टाल दी गई थी.
शमशेरा को सेलिब्रेट करिए अपने नजदीकी सिनेमाघरों में. फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी,यशराज फिल्म्स के प्रॉडक्शन तले बनी इस फिल्म का डायरेक्शन करण मल्होत्रा ने किया है. वर्कफ्रंट की बात करें तो ‘शमशेरा’ के अलावा रणबीर कपूर अयान मुखर्जी की ‘ब्रह्मास्त्र’ में भी दिखाई देंगे, जिसमें अमिताभ बच्चन, नागार्जुन अक्किनेनी और आलिया भट्ट सह-कलाकार होंगे.
Also Read:
-
ऊंट का बनाया जा रहा पासपोर्ट, वजह भी चौंकाने वाली- जानिये 'Camel Passport' की क्यों पड़ी जरूरत
-
ऊंट का बनाया जा रहा पासपोर्ट, वजह भी चौंकाने वाली- जानिये 'Camel Passport' की क्यों पड़ी जरूरत
-
इस राज्य में 10वीं के सिलेबस में की जाएगी 25% की कटौती, जानिये क्यों लिया जा रहा है यह फैसला- छात्रों पर क्या होगा असर?
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें