By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Ranbir Kapoor Talks About Sacrifices In Marriage With Alia Bhatt Here What He Says
Ranbir Kapoor ने Alia Bhatt संग शादीशुदा लाइफ पर कहा समझौता करना पड़ता है, कहा 'बदलना पड़ता है…'
Ranbir Kapoor On Alia Bhatt: रणबीर कपूर ने हाल ही में आलिया भट्ट संग अपनी शादीशुदा जिंदगी पर खुलकर बात की है और उन्होंने कहा है कि आलिया भट्ट ने भी अपनी शख्सियत को बदला है..
Ranbir Kapoor On Alia Bhatt: बॉलीवुड में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की लव स्टोरी और उनकी जोड़ी को फैंस जमकर पंसद करते हैं. फिल्मी सेट से शुरू हुई ये प्रेम कहानी शादी में बदल गई और आज ये कपल शादीशुदा जिंदगी में अपनी बेटी के संग बेहद खुश हैं. रणबीर और आलिया की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री के साथ-साथ ऑफ-स्क्रीन जोड़ी को भी बेहद पसंद किया जाता है. ऐसे में जब से उन्होंने शादी की है, तब से दोनों शादीशुदा लाइफ के बारे में खुलकर बात करते नजर आते हैं. ऐसे ही अपने एक हालिया इंटरव्यू में रणबीर ने शादीशुदा लाइफ में दो लोगों के खुश रहने के लिए जरूरी त्याग के बारे में बात की है, तो आइए जानते हैं एक्टर ने क्या कुछ कहा है.
एक दूसरे के साथ तालमेल बिठा रहे हैं
निखिल कामत के पॉडकास्ट में शामिल हुए रणबीर कपूर ने कई सवालों के जवाब दिए और अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई बड़े राज़ से पर्दा उठाया. आलिया से शादी और साथ रहने पर रणबीर कपूर ने कहा, ‘अगर आप शादीशुदा होते हैं तो आपको अपनी शख्सियत को बदलना पड़ता है. उसने भी अपनी शख्सियत को बदला है. हम एक दूसरे के साथ तालमेल बिठा रहे हैं ताकि हम एक दूसरे के साथ रह सकें.’
शादी में चीज़ें जानें देनी होती है
रणबीर कपूर ने कहा, ‘हर शादी में ये करना पड़ता है. आपको चीज़ें जानें देनी होंगी, आपको तालमेल बिठाना होगा. आपको कुर्बानियां देनी होंगी.’ रणबीर कपूर ने इस दौरान इस बात पर ज़ोर देते हुए कहा कि दो लोगों के लिए एक दूसरे को वैसे ही पसंद करना बेहद मुश्किल है, जैसे वो हैं.
रणबीर कपूर की आने वाली फिल्में
रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अगली फिल्म रामायण की शूटिंग में बिज़ी हैं. रणबीर की रामायण उनके करियर की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बताई जा रही है. इस फिल्म में उनके साथ साई पल्लवी नज़र आएंगी जो कि सीता के रोल में होंगी. इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं. रिपोर्ट्स में बताया गया है कि फिल्म में रावण के रोल के लिए यश को साइन किया गया है. साथ ही वो इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर भी हैं.
Also Read:
-
'फोटोग्राफर्स ने देखा तक नहीं', आलिया भट्ट की कान्स ट्रोलिंग पर सोनू सूद ने किया बचाव कहा- कमियां ना ढूंढों
-
एक-एक तस्वीर में क्लास! ग्लोबल फैशन आइकन बनीं आलिया, Cannes में दिखा ‘रॉयल’ अवतार
-
'Momager' के कॉन्सेप्ट पर खरी उतरतीं, लाइमलाइट से दूर, स्टार्स की वो मांएं जो चुपचाप संभालती हैं पूरा ‘साम्राज्य’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें