Ranbir Kapoor: जब कैमरे के सामने रणबीर कपूर ने कैटरीना के कपड़ों पर किया था कमेंट, एक्ट्रेस ने लगाई थी फटकार- Video

Ranbir And Katrina Video: रणबीर कपूर और कटरीना कैफ का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें एक्टर अपनी को-स्टार का मजाक उड़ा रहे हैं.

Written by: Shilpi Singh Edited by: Shilpi Singh
Updated: September 7, 2022, 5:07 PM IST

Ranbir And Katrina Video: बॉलीवुड ऐक्टर रणबीर कपूर इन दिनों सुर्खियों में हैं एक्टर कि फिल्म ब्रह्मास्त्र बहुत ही जल्द पर्दे पर आने वाली है. इसके लिए एक्टर कई शहरों में जाकर प्रमोशन कर रहे हैं. ऐसे में हाल ही जब रणबरी अपनी पत्नी आलिया और फिल्म डायरेक्टर अयान मुखर्जी के साथ महाकाल के दर्शन उज्जैन पहुंचे तो वहां पर उन्हें काले झंडे दिखाए गए औऱ मंदिर में प्रवेश नहीं करने दिया गया. इसका कारण है रणबीर कपूर का करीब 11 साल पुराना बयान जिसमें उन्होंने बताया था कि वो बीफ खाना पसंद करते हैं. ऐसे में एक्टर की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं और अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो कभी उनकी गर्लफ्रेंड रही कैटरीना कैफ का मजाक उड़ा रहे हैं.

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कैटरीना-रणबीर उनके को स्टार मनोज बाजपेयी और प्रकाश झा बैठे हुए हैं और चारों ही अपनी फिल्म राजनीति का प्रमोश कर रहे हैं. इस दौरान कैटरीना शायद अपने कपड़े पर लगे माइक को ठीक करने की कोशिश कर रही होती हैं और अंग्रेजी में कहते हैं ‘May I Help You’. कैटरीना को रणबीर का यह बर्ताव पसंद नहीं आता है और वे सबके सामने ही उन्हें डांट देती हैं. जिस पर रणबीर कहते हैं, ‘लड़ती रहती है सारा दिन’.

यहां देखें कैटरीना कैफ का गुस्से वाला वीडियो-

इस वीडियो के वायरल होने के बाद फैन्स भी इस पर अपनी ताबड़तोड़ प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, “अच्छा हुआ कैटरीना ने छोड़ दिया इसे. ये उसके लायक नहीं था”. तो एक अन्य ने लिखा है, “कैटरीना में क्लास है. रणबीर में नहीं”. हालांकि कुछ इस वीडियो को एडिटेड वीडियो भी बता रहे हैं. खैर जो भी है हमें यकीन है कि कैटरीना का ऐसा रूप आपने भी पहले कभी नहीं देखा होगा. खैर, वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर और कटरीना दोनों के पास ही फिल्मों की लाइन लगी हुई है. जहां रणबीर की ‘ब्रह्मास्त्र’ आ रही है. वहीं कटरीना के पास ‘टाइगर 3’ है, इसके अलावा वो ‘मैरी क्रिसमस’ में नजर आएंगी और उनकी ‘फोन भूत’ भी जल्द ही रिलीज होगी.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.