'रामायण' के लिए Ranbir Kapoor की ताबड़तोड़ ट्रेनिंग, गांव से एक्टर का वीडियो हुआ वायरल

Ranbir Kapoor Training For Ramayana: रणबीर कपूर इन दिनों अपकमिंग फिल्म 'रामायण' को लेकर चर्चा में हैं और अब इसके लिए वो जमकर तैयारी कर रहे हैं.

Published date india.com Published: April 9, 2024 11:13 AM IST
'रामायण' के लिए Ranbir Kapoor की ताबड़तोड़ ट्रेनिंग, गांव से एक्टर का वीडियो हुआ वायरल

Ranbir Kapoor Training For Ramayana: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर चर्चा में हैं. वहीं दूसरी तरफ नितेश तिवारी ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है और सेट से कई सारी तस्वीरें और वीडियो भी लीक हुए थे. मीडिया में आई खबरों के मुताबिक रामायण का लग्जरी सेट मुंबई में ही लगाया गया है और इस दौरान लारा दत्ता (Lara Dutta) अरूण गोविल (Arun Govil)जैसे सितारे नजर आए थे. ऐसे में इस फिल्म में लीड एक्टर यानि की राम के तौर पर कोई और नहीं बल्कि रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) नजर आएंगे. वहीं इस मूवी में श्रीराम बनने के लिए ‘एनिमल’ एक्टर खुद पर काफी मेहनत कर रहे हैं. इस दौरानसोशल मीडिआ पर उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें रणबीर हार्ड कोर एक्सरसाइज करते नजर आ रहे हैं और फैंस ने इस दौरान आलिया औऱ राहा को भी स्पॉट किया है.

राम बनने के लिए तैयार हो रहे हैं रणबीर

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ को लेकर चर्चा में हैं. कहा जा रहा है कि एक्टर नितेश तिवारी की इस फिल्म की लिए जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं. सोशलल मीडिया पर उनकेएक्सरसाइज और वर्कआउट की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं जिसे लेकर बताया जा रहा है कि रणबीर अपनी इसी फिल्म को लेकर जमकर मेहनत कर रहे हैं. रणबीर के ट्रेनर ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें रणबीर की बेटी राहा भी नजर आ रही है.

जमकर पसीना बहा रहे हैं रणबीर

रणबीर कपूर के ट्रेनर नाम ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ये वीडियो साझा किया है. इसमें दिखाया गया कि रणबीर ने कितनी सहजता से वीकेंड की ट्रेनिंग में शानदार प्रदर्शन किया है. वीडियो में रणबीर की बेटी राहा भी नजर आईं, जिससे यह और भी खास हो गया है. ट्रेनर द्वारा शेयर किए गए वीडियो में रणबीर को हाइक समेत हर तरह की खतरनाक ट्रेनिंग से गुजरते देखा गया. रणबीर को कार्टव्हील चलाते, वजन उठाते, जॉगिंग, कोर एक्सरसाइज और तैराकी करते देखा गया. ट्रेनर ने कैप्शन में लिखा, ”डीकंप्रेसन हफ्ते के लिए ग्रामीण इलाकों में गए. रणबीर के साथ WIP”

रणबीर के वीडियो में दिखी राहा की झलक

वीडियो में राहा भी नजर आ रही है, जो रणबीर के एक्सरसाइज करने के दौरान दूर खड़ी खेल रही है. हाइक के दौरान रणबीर के साथ आलिया दिख रही हैं. वहीं रणबीर के वर्क फ्रंट की बात करे तो एक्टर ‘एनिमल’ में आखिरी बार नजर आए थे

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.