By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Ranbir Kapoors Animal Co Star Suresh Oberoi Reveals Texting Neetu Kapoor To Praise Her Upbringing
Animal के सेट पर रणबीर कपूर ने ऐसा क्या किया, जो सुरेश ओबेरॉय ने नीतू कपूर को किया मैसेज
When Ranbir Co-Star Suresh Oberoi Texted Neetu Kapoor: दिग्गज एक्टर सुरेश ने कहा कि उन्हें रणबीर कपूर के साथ काम करके बहुत अच्छा लगा और वह बहुत प्यारे हैं.
When Ranbir Kapoor Co-Star Suresh Oberoi Texted Neetu Kapoor: रणबीर कपूर एक बेहतरीन अभिनेता हैं और इस बात से कोई इंकार नहीं कर सकता. संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल में उनका प्रदर्शन बेहद कमाल की रहा है और बॉलीवुड में उन्होंने बेहद कमाल की वापसी की है. रणबीर कपूर ने हर बार अपने काम के जरिए ये साबित किया है कि वो एक बेहतरीन एक्टर हैं. उन्होंने अपने काम के जरिए लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है. इसी बीच में अब एनिमल में रणबीर के संग काम करने वाले और उनके दादा का किरदार करने वाले सुरेश ओबेरॉय ने एक्टर की जमकर तारीफ की है, तो आइए जानते हैं उन्होंने इसे लेकर क्या कुछ कहा है.
रणबीर बहुत प्यारे इंसान हैं- सुरेश
बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए, सुरेश ओबेरॉय ने खुलासा किया कि उन्हें एनिमल के को-एक्टर रणबीर कपूर का व्यवहार इतना प्रभावशाली और कमाल का लगा कि उन्होंने नीतू कपूर को उनकी परवरिश की प्रशंसा करने के लिए संदेश भेजा. दिग्गज स्टार ने कहा कि उन्हें आरके यानि की (रणबीर कपूर) के साथ काम करके बहुत अच्छा लगा और वह बहुत प्यारे हैं.
नीतू को मैसेज करके की थी रणबीर की तारीफ
बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए, सुरेश ओबेरॉय ने आगे कहा कि ‘मैंने एनिमल की शूटिंग के बाद एनिमल अभिनेता के व्यवहार और बर्ताव की प्रशंसा करने के लिए नीतू कपूर को एक प्यारा सा मैसेज भेजा था. सुरेश ने इस पर बात करते हुए कहा कि मैंने नीतू को मैसेज में लिखा था ‘मैं उनके अनुशासन और उनके बोलने के तरीके से काफी इंप्रेस हुआ हूं.’ नीतू कपूर ने रिप्लाई करते हुए धन्यवाद कहा. सुरेश ओबेरॉय ने आगे बताया कि वो अपने पिता की तरह ही एक बेहतरीन एक्टर हैं. वह एक भी पहलू में असफल नहीं होते.
संदीप रेड्डी वांगा के पंसदीदा हैं सुरेश
सुरेश ओबेरॉय ने खुलासा किया कि कबीर सिंह की शूटिंग के दौरान संदीप रेड्डी वांगा ने उनसे कहा था कि उन्हें उनके साथ काम करना पसंद है क्योंकि अनुभवी स्टार वह सब करते हैं जो निर्देशक कहते हैं और उन्हें परेशान नहीं करते हैं. इसके साथ ही एनिमल में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए सुरेश ने बताया कि इसमें उनके किरदार को मरना था लेकिन वांगा ने उस सीन को हटा दिया. इसके पीछे की वजह बताते हुए दिग्गज स्टार ने खुलासा किया कि डायरेक्टर उन्हें एनिमल पार्क में भी चाहते थे. ‘जब मैंने मौत के सीन के बारे में पूछा, तो उन्होंने मुझे बताया कि इसे काट दिया गया था क्योंकि वह मुझे भाग दो में चाहते थे’.
Also Read:
-
400 रुपये लेकर पाकिस्तान से मुंबई आया था ये मशहूर विलेन, अब है इतने करोड़ का मालिक- पहचाना?
-
सलमान और शाहरुख की तरह शादियों में डांस करके इज्जत नहीं गंवाना चाहते हैं Ranbir, कहा 'लोग शराब लेकर खड़े हों और मैं नाचूं'
-
1 मिनट 5 सेकेंड का कैमियो रणबीर कपूर को पड़ रहा है भारी, आर्यन खान की वजह से मुंबई पुलिस लेगी एक्शन! जानें मामला
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें