Shamshera फिल्म से आया Ranbir Kapoor का फर्स्ट लुक, आंखों में आग है तो माथे पर निशान...See Photo

Ranbir Kapoor First Look from Shamshera: इस एक्शन फिल्म में रणबीर वाणी कपूर के साथ नजर आएंगे.

Published date india.com Published: September 29, 2021 7:23 AM IST
Shamshera फिल्म से आया Ranbir Kapoor का फर्स्ट लुक, आंखों में आग है तो माथे पर निशान...See Photo
रिलीज हुआ 'शमशेरा' से रणबीर का फस्र्ट लुक

Ranbir Kapoor First Look from Shamshera: रणबीर कपूर मंगलवार को 39 साल के हो गए हैं, और इस अवसर पर उनके प्रशंसकों के लिए यशराज फिल्म्स ने अपनी आगामी फिल्म ‘शमशेरा’ (Shamshera) से अभिनेता के लुक की एक झलक साझा की है. फस्र्ट लुक में अभिनेता (Ranbir Kapoor) लंबे बालों को फ्लॉन्ट कर रहे हैं, साथ ही उनकी आखें काफी शाइन करती हुई दिखाई दे रही हैं. वहीं उनके माथे पर निशान भी दिख रहा है.

पोस्टर पर ‘ए लेजेंड विल राइज’ और फिल्म की रिलीजिंग डेट 18 मार्च 2022 लिखी है. इस एक्शन फिल्म में रणबीर वाणी कपूर के साथ नजर आएंगे. करण मल्होत्रा द्वारा निर्देशित ‘शमशेरा’ में संजय दत्त भी मुख्य भूमिका में निभाते नजर आएंगे.

View this post on Instagram

A post shared by Yash Raj Films (@yrf)

फिल्म ‘सांवरिया’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाले रणबीर वर्कफ्रंट पर बेहद बिजी हैं. वो आगामी फिल्मों ‘ब्रह्मास्त्र’ और ‘एनिमल’ में भी नजर आएंगे. बता दें कि आमिर खान और शाहरुख के बाद रणबीर कपूर नए सितारों में से वह पहले सितारे हैं जिन्होंने निर्देशकों से फीस के बजाय कमाई का एक हिस्सा लेना शुरू कर दिया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.