
Pooja Batra
पत्रकारिता में 20 साल से अधिक का अनुभव. 2001 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन के बाद, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से M.A किया. फिर भारतीय विद्या भवन के फिल्म एंड टीवी ... और पढ़ें
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर का हाल ही में ट्रेलर रिलीज किया गया था जो कि एक्शन से भरपूर था. इस फिल्म में रणवीर का एक अलग अवतार देखने को मिल रहा है. लोगों को ये ट्रेलर काफी पसंद आया लेकिन फेमस यूट्यूबर ध्रुव राठी को इसका एक्स्ट्रीम एक्शन नागवार गुजरा. उन्होंने कमेंट करते हुए इसकी तुलना ISIS से कर दी और डायरेक्टर आदित्य धर के बारे में भी कहा कि उन्होंने घटियापन की सारी हदें पार कर दी हैं. अब इस पर एक्टर रणवीर शौरी ने ध्रुव को मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा है.
रणवीर ने क्या लिखा?
रणवीर शौर ने ट्वीट कर लिखा- ‘दोस्त, आप ज्यादातर समय गलत होते हैं, लेकिन मुझे अच्छा लगा कि आपने इसे करियर में बदल दिया.’ रणवीर शौरी ने ये भी लिखा कि अगर उन्होंने फिल्म को नुकसान पहुंचाने की बात न कही होती तो वो शायद इस बहस में पड़ते भी नहीं. लेकिन अब बकवास प्रचार बहुत हो गया. वो खुद यूरोप में बैठकर भारतीयों से पैसा कमा रहा है. मुझे उन इंडियंस पर दया आती है जो इसे फॉलो कर रहे हैं.
Buddy, you’re wrong most of the time, but I love how you’ve turned that into a career. https://t.co/z9ErQocgeb
— Ranvir Shorey (@RanvirShorey) November 18, 2025
I wouldn’t have engaged this fairy, had he not tried to sabotage a film & filmmaker. Enough of his BS propaganda! He’s making clout and money at the expense of Indians and their interests, while sitting in Europe! I pity Indians who follow this fool! https://t.co/xk3hBt2Zqc
— Ranvir Shorey (@RanvirShorey) November 18, 2025
ध्रुव राठी ने की थी आलोचना
ध्रुव राठी को इस फिल्म में जरूरत से ज्यादा हिंसा दिखाना बिल्कुल पसंद नहीं आया उन्होंने कहा कि इसमें मनोरंजन के नाम पर जरूरत से ज्यादा वॉयलेंस ISIS द्वारा सिर कलम करते हुए दिखाना बहुत अजीब है. ऐसा करना जानबूझकर नई पीढ़ी के दिमाग में जहर भरना है. ध्रुव ने कहा कि सेंसर बोर्ड को इस पर ध्यान देना चाहिए कि उन्हें लोगों को किस करते हुए देखने या किसी की खाल उधेड़ते हुए देखना, किसमें ज्यादा समस्या है.
Aditya Dhar has truly crossed a limit of cheapness in Bollywood.
The extreme violence, gore and torture shown in his latest film trailer is the equivalent of watching ISIS beheadings and calling it “entertainment”.
His lust for money is so unhinged that he is willingly…
— Dhruv Rathee (@dhruv_rathee) November 18, 2025
I would refrain from commenting anything before watching the movie.
— stark (@iamstark01) November 18, 2025
लोगों को ध्रुव की इस तरह फिल्म की आलोचना करना बिल्कुल भी पसंद नहीं आया. उन्होंने ट्रोल करते हुए लिखा- क्या आप ये सब पैसों के लिए कर रहे हैं? हालांकि ध्रुव ने ये भी माना कि उन्होंने अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर की तारीफ करके गलत किया था. इस बात को उन्होंने बाद में महसूस किया कि ऐसी फिल्म किस तरह हमारे समाज को नुकसान पहुंचाती हैं. देखें फिल्म का ट्रेलर
बता दें, रणवीर सिंह, सारा, अर्जुन, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, संजय दत्त से सजी ये फिल्म ये फिल्म 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हो रही है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.