Gully Boy: गली बॉय का नया रैप सॉन्ग रिलीज, मन करेगा ये धांसू गाना बार-बार सुनते रहें

रणवीर सिंह स्टारर, ज़ोया अख्तर की फिल्म गली बॉय का नया गाना Mere Gully Mein रिलीज हो गया है.

Published date india.com Published: January 22, 2019 12:42 PM IST
Gully Boy becomes India's official entry to 92nd Oscar Awards nominations
Siddhant Chaturvedi and Ranveer Singh on the poster of Gully Boy

Ranveer Singh Gully Boy new Song- रणवीर सिंह स्टारर, ज़ोया अख्तर की फिल्म गली बॉय का नया गाना Mere Gully Mein रिलीज हो गया है. इसे Divine, Naezy and Sez ने कम्पोज़ किया है और गाया है.

Video: घूंघट की ओट से जब देखती है सपना चौधरी, दिल पर चोट मारती है!

ये गाना लिखा भी इन दोनों ने ही है. 2.56 मिनट के इस गाने में रणवीर ने गजब की एनर्जी के साथ रैप किया है. रिलीज होते ही इस गाने को 4 लाख व्यूज मिल चुके हैं. रणवीर और सिद्धांत पर फिल्माए इस गाने पर रैप का जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

बता दें, बॉलीवुड की आने वाली फिल्म ‘गली बॉय’ का गाना ‘अपना टाइम आएगा’ फिल्म के रिलीज होने से पहले ही लोगों की ज़ुबान पर है. ऐसे में स्ट्रीट रैपरों या ऐसे लोग जो अभी भी इस फील्ड में नाम कमाने के लिए संघर्षरत हैं, उन्हें बड़ी ही बेसब्री से इस फिल्म के हिट होने का इंतजार है, ताकि इससे उनके ‘असली हिप-हॉप’ वाले टैलेंट को पहचान मिल सके और आगे चलकर वे भी कुछ कर सकें.

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अभिनीत इस फिल्म की कहानी के बारे में ऐसा बताया जा रहा है कि यह स्ट्रीट रैपर डिवाइन और नावेद शेख उर्फ नैजी की जिंदगी से प्रेरित है. आपको बता दें कि डिवाइन और नैजी ‘मेरी गली में’ गीत गाने के लिए काफी मशहूर हैं और सुर्खियां बटोर चुके हैं. फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होगी.

बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की ताजा ख़बरें जानने के लिए जुड़े रहें  India.com के साथ.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.