Kapil Sharma And Ginni Chatrath Daughter Pictures: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ दिसंबर महीन में एक बेटी के माता-पिता बनें. लोग उनकी बेटी की पहली झलक देखने के लिए बेताब थे. इसे बखूबी समझते हुए कपिल ने हाल ही में अपनी प्यारी बेटी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की. इस तस्वीर में कपिल अपनी पत्नी गिन्नी और बेटी के साथ नजर आ रहे हैं. फोटो में कपिल बड़े प्यार से अपनी बेटी को देख रहे हैं और बेटी भी उन्हें देख रही है. इन दोनों तस्वीरों को शेयर करते हुए कपिल शर्मा ने अपनी बेटी के नाम का भी खुलासा कर दिया है. कपिल ने लिखा है, ‘मिलिए हमारे जिगर के टुकड़े ‘अनायरा’ शर्मा से.’ अनायरा की इस प्यारी से तस्वीर पर सबने कमेंट करने शुरू कर दिए लेकिन रणवीर सिंह ने कपिल शर्मा की बेटी की फोटो पर कमेंट क्या किया, फैन्स ने उन्हें और दीपिका पादुकोण को लेकर ही सवाल पूछने शुरू कर दिए.
Tanhaji Box Office Collection Day 6: अजय देवगन की ‘तानाजी’ ने मचाया तूफान, कमाई इतने करोड़ पार
करिश्मा तन्ना को हुआ सर्दी में गर्मी का अहसास, ये तस्वीर लगा रही है इंटरनेट पर आग
View this post on InstagramMeet our piece of heart “Anayra Sharma” ❤️ 🙏 #gratitude
A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma) on
View this post on InstagramMeet our piece of heart “Anayra Sharma” ❤️ 🙏 #gratitude
A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma) on
Adorable Our @KapilSharmaK9 with Baby Girl 👧 😍@KapilSharmaK9 @ChatrathGinni #BabyGirl #TheKapilSharmaShow pic.twitter.com/Z6YsOepUsw
— THE KAPIL SHARMA SHOW™ (@TKSS2_FC) January 14, 2020
एक फैन ने रणवीर सिंह के कमेंट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, ‘रणवीर सिंह हमें भी खुशखबरी सुननी है आपकी और दीपिका पादुकोण मैम की तरफ से…’बता दें कि कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ ने दिसंबर महीने में साल 2018 में शादी की थी. इस जोड़े काफी धूमधाम से अपनी शादी की पार्टियों का आयोजन किया. पहली पार्टी अमृतसर में और दूसरी पार्टी का आयोजन मुंबई में किया गया। मुंबई में हुए रिसेप्शन में बॉलीवुड कई दिग्गज कलाकार शामिल हुए थे. इस दौरान रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी शादी में शामिल हुए थे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.