By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Ranveer Singh Crashes Into Dhol While Dancing Fans Says Yeh Aadmi Khuch Bhi Kar Sakta Hai
Ranveer Singh Video: रणवीर सिंह नाचते-नाचते जब ढोल के अंदर जा गिरे, देखें मजेदार वीडियो
Ranveer Singh Video Viral: रणवीर सिंह 'ढिंढोरा बाजे रे' पर स्टेज पर डांस करते दिखाई दिए
Ranveer Singh Video Viral: बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं और फिल्म आने वाले शुक्रवार को रिलीज होगी और इसके चर्चा हर जगह पर हो रहे हैं. इसी बीच में अब रणवीर सिंह से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें रणवीर सिंह स्टेज पर नाच रहे हैं. साथ ही ढिंढोरा’ गाना बज रहा है. रणवीर के दोनों तरफ ढोल के प्रॉप रखे गए हैं. अचानक से रणवीर नाचते-नाचते एक ढोल के अंदर गिर पड़ते हैं, तो चलिए जानते हैं क्या है इसकी सच्चाई.
ढोल में जाकर गिरे रणवीर सिंह
रणवीर सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो डांस करते हुए ढोल में जाकर गिर जाते हैं और इस क्लिप को ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के प्रमोशन से जोड़कर शेयर किया जा रहा है. जबकि हकीकत कुछ और है, दरअसल 18 मार्च 2020 की तारीख को ज़ी सिने अवॉर्ड्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल ने अवॉर्ड शो का एक प्रोमो शेयर किया. इस अवॉर्ड शो को राजकुमार राव और अपारशक्ति खुराना ने होस्ट किया. 30 सेकंड की प्रोमो क्लिप में वो स्टेज पर रणवीर सिंह के साथ नज़र आते हैं. राजकुमार रणवीर को एक चैलेंज देते हैं. कि उन्हें दीपिका पादुकोण के गानों का हुक स्टेप परफॉर्म कर के दिखाना है.
Ye banda bhe ajeeb hai.😂#RanveerSingh #DhindhoraBajeRe pic.twitter.com/AFL7NB4iUN
— ⚡ Mr. X ⚡ (@srkian_MrX) July 24, 2023
पुराना है रणवीर सिंह का ये वीडियो
रणवीर पहले ‘घूमर’ गाने पर नाचते हैं. ये ‘पद्मावत’ फिल्म का गाना है. रणवीर और दीपिका दोनों ही फिल्म का हिस्सा थे. बस कभी स्क्रीन शेयर नहीं करते. खैर इसके बाद अगला गाना बजता है ‘रामलीला’ से. रणवीर ‘ढोल बाजे’ गाने का हुक स्टेप करने लगते हैं. वो दो ढोल के प्रॉप के बीच नाच रहे हैं. तभी अचानक से धम करके वो एक ढोल में जा गिरते हैं. ढोल फट जाता है. शो देखने वाले लोगों की हंसी छूट पड़ती है. ढोल में गिरने के बाद भी रणवीर अपने पैर हिलाते रहते हैं. राजकुमार और अपारशक्ति उन्हें बाहर निकालते हैं.
जल्द आएगी ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’
अब ये वीडियो देखने के बाद हर सोशल मीडिया पर फैंस एक्टर का मजाक बनाते नजर आ रहे हैं. वहीं रणवीर सिंह के फिल्म की बात करें तो करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ 28 जुलाई को रिलीज होने वाली है. इस मूवी के अब तक तीन गाने रिलीज हुए है. पहला ‘तुम क्या मिले’ दूसरा ‘व्हॉट झुमका’ और तीसरा ‘ढिंढोरा बाजे रे’.
Also Read:
-
देश के इस शहर से लंदन जाती थी बस, रोमांचक सफर में लगते थे कितने दिन? किराया तो हिला ही देगा!
-
शिकायत दर्ज करवाने 'थाने' पहुंचा शख्स पुलिसकर्मी की बाइक लेकर हो गया फरार, पकड़े जाने पर बताया- क्यों किया ऐसा काम
-
देश के इस शहर से लंदन जाती थी बस, रोमांचक सफर में लगते थे कितने दिन? किराया तो हिला ही देगा!
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें