Gully Boy song Doori released: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म गली बॉय का नया गाना रिलीज हो गया है. गाने के बोल हैं ‘दूरी’ है. इस रैप को खुद रणवीर ने गाया है. वीडियो में गरीब लोगों की मजबूरी को दिखाया गया है. इस गाने में झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों के चेहरे को दिखाया गया है.
साथ ही रणवीर के चेहरे पर ज्यादा फोकस किया गया है जिसमें उनके एक्सप्रेशन साफ दिखाई दे रहे हैं. इसमें दिखाया है कि पैसों के अभाव में लोग किस तरह मजबूरी में जी रहे हैं. जावेद अख्तर और डिवाइन ने इसके बोल लिखे हैं. इस फिल्म में रणवीर-आलिया के अलावा कल्कि कोचलीन, कुब्रा सेठ भी हैं.
फिल्म की बात करें तो यह स्ट्रीट रैपर विवियन फर्नांडिज और नावेद शेख की जिंदगी पर आधारित है.
बता दें, बॉलीवुड की आने वाली फिल्म ‘गली बॉय’ का गाना ‘अपना टाइम आएगा’ फिल्म के रिलीज होने से पहले ही लोगों की ज़ुबान पर है. ऐसे में स्ट्रीट रैपरों या ऐसे लोग जो अभी भी इस फील्ड में नाम कमाने के लिए संघर्षरत हैं, उन्हें बड़ी ही बेसब्री से इस फिल्म के हिट होने का इंतजार है, ताकि इससे उनके ‘असली हिप-हॉप’ वाले टैलेंट को पहचान मिल सके और आगे चलकर वे भी कुछ कर सकें.
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अभिनीत इस फिल्म की कहानी के बारे में ऐसा बताया जा रहा है कि यह स्ट्रीट रैपर डिवाइन और नावेद शेख उर्फ नैजी की जिंदगी से प्रेरित है. आपको बता दें कि डिवाइन और नैजी ‘मेरी गली में’ गीत गाने के लिए काफी मशहूर हैं और सुर्खियां बटोर चुके हैं. फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होगी.
बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की ताजा ख़बरें जानने के लिए जुड़े रहें India.com के साथ.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.